
UGC NET 2023 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज से UGC NET 2023 के लिए आज यानी 10 मई बुधवार से आवेदन प्रक्रिया (UGC NET 2023 Registration) शुरू हो जाएगी. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इसकी आधिकारिक घोषणा UGC के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने 9 मई, 2023 को की थी.
UGC के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने ट्वीट किया, “ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 मई 2023 से शुरू होगा और 31 मई 2023 (शाम 05:00 बजे तक) को समाप्त होगा. परीक्षा की तारीख 13 जून 2023 से 22 जून 2023 तक होगी.” इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ugcnet.nta.nic.in/ पर क्लिक करके भी UGC NET 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं.
UGC NET 2023 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
UGC NET 2023 के लिए आवेदन शुरुआत करने की तिथि- 10 मई
UGC NET 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि- 31 मई
UGC NET 2023 की परीक्षा- 13 जून से 22 जून तक
UGC NET 2023 के लिए ऐसे करें आवेदन
UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर, “यहां पंजीकरण करें” लिंक पर क्लिक करें.
आवश्यक विवरण भरें और पंजीकृत फोन नंबर और ईमेल आईडी पर दिए गए ओटीपी का उपयोग करके लॉग इन करें.
जेपीजी प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें.
विवरण दोबारा जांचें और अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
फॉर्म जमा करें और पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करें.
भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें.
UGC NET 2023 जून साइकिल परीक्षा 83 विषयों के लिए CBT मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा में दो पेपर होंगे. उम्मीदवार परीक्षा देने के लिए कोई भी अंग्रेजी या हिंदी भाषा चुन सकते हैं. उम्मीदवार 3 घंटे के भीतर प्रश्न पत्र जमा कर सकते हैं. प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ugc, UGC-NET exam
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 08:04 IST









