
तुला राशिफल (Tula Rashifal, 10 May 2023)
नए काम शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. आप अधिक भाग्यशाली बनेंगे और आर्थिक लाभ होने की संभावना है. किसी सामाजिक समारोह में उपस्थित रहने के लिए बाहर जाना पड़ेगा. आप किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं. विदेश से अच्छे समाचार प्राप्त कर सकेंगे. सहोदरों के साथ सम्बंध अधिक अच्छे बनेंगे. आपको शारीरिक- मानसिक स्वस्थता की अनुभूति होगी.
वृश्चिक राशिफल (vrishchika Rashifal, 10 May 2023)
आज आपके कुटुंब में सुख-शांति का माहौल रहेगा. सम्बंधियों और मित्रों से मिलेंगे, स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकेंगे. धार्मिक कार्यक्रम के पीछे खर्च हो सकता है. आप आभूषण और घरेलू वस्तुओं की खरीदारी कर सकेंगे. अपनी वाणी से आप लोगों को आकर्षित कर सकेंगे. आर्थिक लाभ होने की संभावना है. पारिवारिक विवाद को अच्छी तरह हल कर सकेंगे. विद्यार्थी निश्चित रूप से सफलता प्राप्त कर सकेंगे.
धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 10 May 2023)
आज आप निर्धारित कामों में सफलता तथा आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे. आप परिवार सहित शुभ अवसर में उपस्थित हो सकेंगे. किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने की संभावना है. अपने स्वजनों से मिलकर खुशी अनुभव करेंगे. सार्वजनिक जीवन में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 01:30 IST









