CGBSE board Result 2023 : छत्तीसगढ़ बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं, 12वीं के रिजल्ट, खत्म होगा 6 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


CGBSE board Result 2023 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे कल 10 मई को जारी करेगा. छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट कल दोपहर 12 बजे जारी किए जाएंगे. 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने नतीजे छत्तीसगढ़ बोर्ड की वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in के साथ न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट पर चेक भी कर सकेंगे.

छह लाख से अधिक स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 6 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. जिसमें 10वीं के 37,293 और 12वीं के 27935 स्टूडेंट्स शामिल हैं. परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 418 केंद्र बनाए गए थे. छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 31 मार्च को संपन्न हो गई थी. इसके तुरंत बाद कॉपियों कीर चेकिंग भी शुरू हो गई थी. बता दें कि पिछले साल भी छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 14 मई को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था.

 

 

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें