
हाइलाइट्स
इस साल उनके मेटा ग्रुप ने इस साल 39 अरब डॉलर का ग्रोथ हासिल किया है.
8 मई को उनकी कुल संपत्ति बढ़कर 89.5 अरब डॉलर पहुंच चुकी है.
मार्क जुकरबर्ग बिजनेस जगत के माहिर खिलाड़ी तो हैं ही, एथलीट भी बेहतर हैं.
नई दिल्ली. फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सऐप जैसी कंपनियों के मालिक माक जकरबर्ग के लिए बीता साल जितना चुनौती भरा रहा था, 2023 उतना ही बुलंद दिख रहा है. ऐसा लग रहा है कि जैसे ग्रीक पौराणिक कथाओं में फीनिक्स पक्षी राख में मिलकर फिर ऊंची उड़ान भरता है, उसी तरह जकरबर्ग भी जहां पंजा रखते हैं, कामयाबी हाथ चूमने आ जाती है. इस साल उनके मेटा ग्रुप ने इस साल 39 अरब डॉलर का ग्रोथ हासिल किया है. बिजनेस की दुनिया के माहिर खिलाड़ी बन चुके मार्क ने इस बीच खेल में भी हाथ आजमाया और यहां भी उनके हाथ ‘सोना’ लगा.
दरअसल, बीते साल उनकी चुनौतियों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मार्क के समूह को 71 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था. इस नुकसान की वजह से उनका नाम भी दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट से बाहर हो गया था. लेकिन, समय लौटा और एक बार फिर अमीरों की मार्क टॉप 10 सूची के मुहाने पर आ खड़े हुए हैं. 8 मई को उनकी कुल संपत्ति बढ़कर 89.5 अरब डॉलर (7.24 लाख करोड़ रुपये) पहुंच चुकी है. अभी ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में जकरबर्ग 12वें पायदान पर पहुंच चुके हैं. इतना ही नहीं उनकी कंपनी मेटा भी 600 अरब डॉलर की बाजार पूंजी के साथ दुनिया की 8वीं बड़ी कंपनी बन चुकी है.
One of Mark Zuckerberg’s BJJ matches pic.twitter.com/CnNdlhXtJl
— Bloody Elbow (@BloodyElbow) May 8, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Business news in hindi, Facebook, Facebook India, Mark zuckerberg
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 23:18 IST








