Super Genius Girl: ऑटिज्म पीड़ित बच्ची ने 11 साल में किया MA, आइंस्टाइन से भी खतरनाक है दिमाग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Super Genius Girl: अभी तक दुनिया का सबसे तेज दिमाग वाला इंसान महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन को माना जाता रहा है. आइंस्टाइन का आईक्यू लेवल 160 था. लेकिन अब यह रिकॉर्ड महज 11 साल की एक बच्ची ने तोड़ दिया है. आइंस्टाइन के आईक्यू लेवल का रिकॉर्ड तोड़ने वाली बच्ची का नाम अधारा पेरेज सांचेज हैं. उनका आईक्यू लेवल 162 है. उनका यह आईक्यू लेवल फिजिक्स के साइंटिस्ट स्टीफन हॉकिंग से भी ज्यादा है. आधारा सांचेज ने महज 11 साल में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर ली है. जबकि एक सामान्य स्टूडेंट पीजी डिग्री 20 साल के बाद ही हासिल कर पाता है. उनके पास सीएनसीआई यूनिवर्सिटी से सिस्टम इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ऑफ मैक्सिको से मैथ में इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में डिग्री है.

फ्रांसीसी मैगजीन क्लैरी में छपी एक न्यूज के अनुसार आधारा का ख्वाब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा में काम करना है. वर्तमान में वह मैक्सिको की स्पेस एजेंसी के साथ मिलकर युवा छात्रों को स्पेस एक्सप्लोरेशन और मैथ को बढ़ावा दे रही हैं.

ऑटिज्म पीड़ित हैं सांचेज

आधारा परेरेज सांचेज ऑटिज्म से पीड़ित हैं. इस बात का पता तब चला था जब उनकी उम्र तीन साल थी. ऑटिज्म ऐसा डिसॉर्डर है जो सोशल इंट्रैक्शन और कम्युनिकेशन में दिक्कत पैदा करता है. ऑटिज्म पीड़ित बच्चे सामान्य बच्चों जैसे ही दिखते हैं लेकिन उनके व्यवहार में फर्क होता है.

6 साल की उम्र में पास कर लिया था हाईस्कूल

सांचेज ने महज 6 साल में हाईस्कूल की परीक्षा पास कर ली थी. उनके माता-पिता को शुरुआत में लगा था कि उनकी बेटी शैतानी करती है. इसलिए उनका मेडिकल काउंसिल करवाया और फिर प्रतिभाशाली बच्चों के एक स्कूल सेंटर फॉर अटेंशन टू टैलेंट (CEDAT) में कराया. जहां उनके सुपर आईक्यू लेवल का पता चला.

ये भी पढ़ें-
Education News: भारी बारिश और बर्फबारी से लोग परेशान, स्कूल बंद करने का फैसला, इन जिलों के बच्चे होंगे प्रभावित
12वीं कक्षा पास करने वाली लड़कियां बनेंगी कौशल सम्पन्न, शिक्षा मंत्रालय कर रहा योजना 

Tags: Albert Einstein, Education news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें