Purnia News : साइकिल से 10 गुना कम कीमत पर मिलते हैं घोड़े, हाथी और जिराफ, 50 किलो तक के व्यक्ति कर सकते हैं सवारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विक्रम कुमार झा/पूर्णिया. अपने बच्चों को राजस्थानी घोड़े की सवारी करवानी है तो आप यहां आएं. यहां पर साइकिल से 10 गुणा कम कीमत आपको कई कलर के घोड़े मिल जायेंगे. जिस पर बैठ कर बच्चे घुड़सवारी कर सकतें है. दरअसल, पूर्णिया में राजस्थान से आए कलाकार बच्चों के लिए घोड़े बनाकर बेच रहें हैं. इस पर 5 केजी से लेकर 50 केजी के लोग बैठ सकते हैं. यह आपको शहर के आस्था मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास आना होगा.

5 फीट तक का घोड़ा है उपलब्ध
राजस्थान से पूर्णिया खिलौने बेचने आए कलाकार गंगा राम और विक्रम भट्ट बताते है की पूर्णिया में कई जगहों पर इसकी बिक्री करते हैं. लोग अपने बच्चों को लेकर आते हैं. यह बच्चों को खेलने के साथ घर की खुबसुरती बढ़ाने के भी काम में आता है. पंचमुखी हनुमान मन्दिर समीप आकर 200 से लेकर 500 रुपया तक के अलग अलग घोड़े, हाथी और जिराफ सहित अन्य चीजे मिलता है. बात करें साइज की तो 2 फीट से लेकर 5 फीट का घोड़ा हाथी सब मिलता है.

इतने से शुरू होती है रेंज
राजस्थान से बिहार पूर्णिया में खिलौने बेचने आये गंगा राम एवं विक्रम भट्ट ने न्यूज़ 18 लोकल से बात करते हुए कहा पूर्णिया के लोग इस राजस्थानी घोड़ा, हाथी और जिराफ को जमकर खरीदते हैं. उन्होंने कहा इस घोड़े की कीमत की शुरुआत 200, 300, 400 और 500 से शुरू हो जाती है उन्होंने कहा कि आप जैसे साइज का घोड़ा लेंगे या जैसा खिलौना लेंगे वैसा दाम होगा.

5 किलो से 50 किलो तक वजन के लोग कर सकते घोड़े की सवारी
उन्होंने कहा कि ये खिलौना 1 साल के बच्चे से लेकर 50 किलो वजन तक के बच्चे इस घोड़े से खेल सकते हैं. उसका वजन यह घोड़ा उठा लेगा. उन्होंने कहा कि यह घोड़ा बच्चों को खेलने में काम आएगा, तो वहीं कई लोग अपने घर में आकर्षक बनाने के लिए भी इस घोड़ा, हाथी और जिराफ आकर खरीदते हैं. अपने घरों को सुंदर बना रहे हैं.

आपके ऑर्डर पर मिलेंगे आपके हिसाब से बनें घोड़े
उन्होंने कहा कि अगर आपको बड़ा घोड़ा चाहिए या बड़ा हाथी चाहिए तो आपके ऑर्डर पर बना दिया जाएगा. जो आपको दो दिनों तक और के बाद आपका सामान आपको बनाकर दे दिया जाएगा. आप पूर्णिया के पंचमुखी हनुमान मंदिर समीप पहुंचकर अपने पसंद के हिसाब से राजस्थानी हाथी, घोड़े, बनवा सकते हैं और अपने घर को आकर्षक एवं बच्चों को खेलकूद के लिए घोड़ा दे सकते हैं.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 20:52 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें