भोपाल. मध्य प्रदेश में चुनावी साल में सरकार किसानों की फिक्र करने लगी है. इसके तहत जल्द ही 15 लाख नए किसानों के नाम पीएम सम्मान निधि में जुड़ने जा रहे हैं. इसकी तैयारी शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने शुरू कर दी है क्योंकि यह चुनावी साल है. मध्य प्रदेश सरकार का मानना है पिछले एक साल में बहुत सारे किसानों ने जमीन खरीदी और बेची हैं. बहुत सारे परिवार ऐसे हैं जिसमें बंटवारा हो चुका है. लगभग 15 लाख किसान ऐसे हैं जो पीएम किसान सम्मान निधि के दायरे में आ रहे हैं अब ऐसे किसानों को इस योजना का लाभ देने के लिए उन्हें इसमें जोड़ा जाएगा इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार बाकायदा सूची तैयार कर केंद्र सरकार को भेजेगी.
चुनावी साल में नए किसानों को इस योजना में जोड़े जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता अवनीश बुंदेला ने सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा है कि केवल चुनाव के समय किसानों को भ्रमित करने के लिए इनके नाम जोड़े जा रहे हैं. यदि बीजेपी सरकार वास्तव में किसानों का हित चाहती है तो कर्ज माफी का ऐलान करें. उनकी फसलों का उचित मुआवजा दे. प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुई फसलों का उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए. जब कमलनाथ सरकार थी तो उन्होंने कर्ज माफी योजना शुरू की थी. लेकिन बीजेपी ने उसे बंद कर दिया.
10 दिन में कर्जा माफ
कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा यह पीएम नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान की सरकार है जो किसानों के हित के लिए काम करती है. अधिक से अधिक किसानों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजना का लाभ मिले. इस दिशा में लगातार प्रयास किया जाता है और यह कदम भी उस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. कांग्रेस ने 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ करने की बात कही थी. 15 महीने तक मध्य प्रदेश में सरकार रही लेकिन किसानों का कर्जा माफ नहीं किया, वह कांग्रेस हमें बता रही है कि किसानों का भला कैसे होगा.
आपके शहर से (भोपाल)

काम की खबर: आपका बच्चा तो नहीं है कुपोषण का शिकार? इन बातों का रखें ध्यान

शिवपुरी के इस अस्पताल में अपनी तैयारी से जाएं…यहां समय पर नहीं मिलेगा वार्ड ब्वॉय, स्ट्रेचर!

MP : एनआईए और एटीएस की बड़ी कार्रवाई, भोपाल और छिंदवाड़ा से हिज़्ब-उत-तहरीर के 11 सदस्य गिरफ्तार

लेपा गांव हत्याकांड : खून की नदियां बहाने वाले आरोपी अजीत सिंह और भूपेन्द्र गिरफ्तार, 6 लोगों की हत्या की थी

प्यार का खौफनाक अंत; प्रेमी के लिए परिवार को छोड़ा…2 साल लिव-इन में रही…फिर आई मौत की खबर

Bageshwar Dham: पं. धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में जंतर मंतर पर होगा प्रदर्शन, नाराज है ताम्रकार समाज

MP Assembly Election: टिकट के लिए कांग्रेस में हंगामा, पूर्व मंत्री ने तय किया नाम तो, बाकी नेता भिड़ गए

Indore: अपहरण और रेप के आरोपी नाबालिग का रेल पटरी पर मिला शव, मजिस्ट्रियल जांच का आदेश, 2 पुलिसकर्मी निलंबित

Positive: पुलिस ने महज 30 मिनट में शमशान से हटाया बदमाश का कब्जा, नहीं करने देता था अंतिम संस्कार

Sarkari Naukri 2023 : 12000 से अधिक लेक्चरर और टीचर की निकली है भर्ती, तुरंत भरें फॉर्म

Video: सड़क पर कचरा फेंकना पड़ा भारी, सुबह-सुबह दरवाजे पर सीएमओ ने दी दस्तक फिर…
कौन बड़ा किसान हितैषी
चुनावी साल में दोनों ही राजनीतिक दल अपने आप को किसान हितेषी बताने में जुटे हुए हैं. अब देखना होगा कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश का किसान किस पार्टी के साथ खड़ा नजर आता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Madhya Pradesh farmers, Madhya Pradesh Politics
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 19:21 IST








