
निशा राठौड़/ उदयपुर. नीली झीलों का शहर उदयपुर अपनी खूबसूरत झीलों और प्राकृतिक सौंदर्य की वजह से देश और दुनिया में अपनी विशेष पहचान रखता है. दुनिया भर से लोग यहां अपने खूबसूरत पल बिताने के लिए आते हैं ऐसे में कई ऐसे लोग होते हैं जिनको घर जैसी सुविधाएं चाहिए होती है. इसी के चलते उदयपुर शहर में कई ऐसे होमस्टे हैं. जहां आप सुविधाओं के साथ ही घर में रहने का अनुभव भी ले सकते हैं.
उदयपुर शहर के अलकापुरी में स्थित मिमोसा होम स्टे की संचालिका सुमन भट्टनागर ने बताया की उदयपुर खुबसूरत पहाड़ियों, झीलों, मंदिरों और महलों का शहर है ऐसे में यहां हजारों की तादात में टूरिस्ट आते है. टूरिस्ट को घर जैसा माहौल देने के लिए होम स्टे की सुविधाएं दी जाती है ताकि उन्हें यह फील नहीं हो की वे अपने घर से दूर है.
यह है सुविधाएं और किराया
होम स्टेमें मुख्य रूप से आने वाले पर्यटक को घर जैसा माहौल देने की कोशिश की जाती है. साथ ही उन्हें यहां घूमने की जगह के बारें में बताया जाता है. चाहिए किस तरह से वे यहाँ शॉपिंग कर सकते है इसके बारे में बताया जाता है.इसके साथ ही होम स्टे में कॉमन किचन रहता है. उनकी पसंद का लंच या डिनर उन्हें बना कर खिलाया जाता है. इसके अलावा सुविधाओ से युक्त रुम भी अवेलेबल कराए जाता है.
राजस्थानी थाली रहती हैखास पसंद
उदयपुर में आने वाले पर्यटकों कोहोम स्टे में मुख्य रूप से राजस्थानी व्यंजन तैयार कर परोसे जाते है. पारंपरिक तरीके से तैयार यह थाली खास तौर पर पसंद की जाती है. इसमें मुख्य रूप से दाल,बाटी, चूरमा, कढ़ी, खिचड़ी, गट्टे की सब्जी,रोटी और लापसी परोसी जाती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 18:00 IST








