Gumla News: बसिया में खुला अनुमंडल स्तरीय पुस्तकालय, छात्र सीख सकेंगे कंप्यूटर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनंत कुमार/गुमला. गुमला में पुस्तालय क्रांति का दौर चल रहा है. इसी क्रम में जिले के बसिया प्रखंड में उपायुक्त सुशांत गौरव ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस नामक अनुमंडलीय स्तरीय पुस्तकालय का उद्घाटन किया. इससे सुदूरवर्ती क्षेत्र के विद्यार्थियों को पुस्तक की कमी से निजात मिलेगी. बता दें कि जिला प्रशासन की पहल पर पंचायत, प्रखंड, अनुमंडल व जिला स्तर पर पुस्तकालय खोलने की दिशा में लगातार काम जारी है.

नेता जी सुभाष चंद्र बोस अनुमंडलीय स्तरीय पुस्तकालय में विद्यार्थियों के लिए सभी उपयोगी प्रतियोगिता परीक्षाओ की पुस्तकें मिलेगी. इसके अलावे विद्यार्थियों की जरूरत से संबंधित अन्य पुस्तकें भी उपलब्ध रहेंगी. यहां स्कूली विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों के साथ-साथ साहित्य, कृषि व पशुपालन से जुड़ी किताबें भी हैं. साथ ही कंप्यूटर क्लासेस की भी व्यवस्था की गई है. यहां एक साथ 150 विद्यार्थी पढ़ाई कर सकते हैं.

बतातें चले कि कुछ दिनों में बसिया में पुस्तकालय के समीप इंडोर स्टेडियम/बैडमिंटन स्टेडियम, खेल मैदान, ओपन जिम, कैंटीन जैसी सुविधाएं भी जल्द शुरू की जाएगी. जिसका निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है. इससे न केवल बसिया के लोगों को बल्कि सिमडेगा जिला एवं आस पास के जिलों से संबंधित रोड होने के कारण वहां से गुजरने वाले लोगों को शिक्षा, मनोरंजन एवं आराम करने का जगह मिलेगा.

गुमला उपायुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि ज्ञान के लिए सभी लोग पुस्तकालय का अधिक से अधिक प्रयोग करें. जिले में पुस्तकालय क्रांति की शुरुआत की गई है, जिससे जिले वासियों को लाभ हो रहा है. इसे मुकाम तक ले जाने की जिम्मेदारी स्थानीय विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकों की है. शिक्षा दान महा दान होता है. जिस प्रकार हम सभी अपने घरों में दान करने के लिए कुछ राशि अलग रखते हैं, उसी प्रकार शिक्षा के लिए भी दान करने के लिए कुछ राशि अलग रखें. शिक्षा दान समाज के विकास में सर्वाधिक मददगार दान साबित होगा. केवल धन दान नहीं बल्कि पढ़े लिखे लोग अपने समय का दान करते हुए बच्चों को पढ़ाने में अपना योगदान दें.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 15:33 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें