
महेंद्र बिश्नोई/ नागौर. नागौर जिले के जायल क्षेत्र के ऊंचाईड़ा गांव में एक युवती की हत्या के मामले में दूसरे दिन परिजन शव लेने के लिए राजी हो गए. जायल क्षेत्र के बड़ीखाटू थाना क्षेत्र के ऊंचाईंड़ा गांव स्थित रहवासी ढाणी में रविवार को मनीषा नामक युवती की हत्या कर दी गई थी.
रहवासी ढाणी में घुुुसे अज्ञात हमलावरों ने गला रेत कर युवती मनीषा की हत्या कर दी थी. रविवार को हुई हत्या के बाद परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शव लेने से इन्कार कर दिया था. जिसके चलते रविवार को रातभर शव जायल के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रहा. मामले में सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से दिनभर वार्ता की. जायल के राजकीय अस्पताल में कई बार वार्ता कर जल्द से जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया.जिसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम करा शव लेने की सहमति दी.
निर्मम तरीके से की हत्या
बड़ीखाटू थाना क्षेत्र के ऊंचाईड़ा गांव स्थित एक रहढाणी में रविवार को युवती मनीषा अकेली थी. इसी दौरान हमलावर घर में घुसे और युवती का गला रेंत दिया. मृतका का भाई घर पहुंचा तब जाकर इस घटना का पता चला. मामले में बड़ीखाटू थाना पुलिस व FSL की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं, साथ ही कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है, मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ चल रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 14:28 IST








