आशुतोष पुरोहित
खरगोन. मध्या प्रदेश के लिए मंगलवार सुबह काफी अमंगल रहा. खरगोन से इंदौर जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 22 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका आसपास के अस्पतालों में इलाज चल रहा है. भीषण सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदि ने शोक जताया है. मृतकों के आश्रितों और घायलों को मुआवजा देने का ऐलान किया गया है. स्थनीय लोगों का आरोप है कि इस रूट पर बसें अक्सर ओवरलोड होकर तेज रफ्तार में चलती हैं. जिले के परिवहन अधिकारी की ओर से ऐसे बस संचालकों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाती है.
खरगोन बस हादसे में मारे गए लोगों की सूची सामने आ गई है :-
आपके शहर से (भोपाल)

Shocking : खुद को मरा साबित करने बेकसूर बीएससी छात्र को उतारा मौत के घाट, कोर्ट ने सुनायी फांसी की सजा

Morena Shootout: मुरैना हत्याकांड के आरोपियों का एनकाउंटर, पुलिस को देखते ही भगोड़े ने चलाई थी गोली

Khargone Bus Accident News : यात्रियों से खचाखच भरी Bus पुल से गिरी नीचे, Rescue Operation जारी |Top

OMG! खाते ही मुंह से निकलता है धुएं का गुबार, भिंड मेले में नाइट्रोजन बिस्किट आकर्षण का केंद्र

Seoni Crime News: ग्रामीण इलाकों में क्रिकेट पर खेला रहे थे सट्टा, सिवनी में 3 सटोरिए गिरफ्तार

Khargone Bus Accident PHOTOS: 50 फीट नीचे गिरती बस को देख लोगों के उड़े होश, चारों ओर मची चीख-पुकार, 22 मरे

बोल नहीं सकता, सुन भी नहीं सकता, लेकिन डांस में हमेशा फर्स्ट आता है रीवा का शादाब

Manipur Violence: इंफाल में फंसे MP के लोगों की वापसी आज, मध्य प्रदेश सरकार ने भेजा हवाई टिकट

ये हैं मध्य प्रदेश के 4 सबसे ज्यादा प्रभावशाली बाबा, टिकट दिलाने से लेकर हार-जीत के दाव-पेंच तक बताते हैं

Good News: सिटी बसों से स्मार्ट हुआ सागर.. 7 पैनिक बटन, CCTV; जानिए बसों की खासियतें, किराया व रूट

Khargone Bus Accident: MP के खरगोन में भीषण हादसा, नदी में जा गिरी बस, 22 यात्रियों की मौत, 25 घायल
1. विवेक पिता प्रेमचंद पाटीदार 23 साल निवासी गंधावड़ थाना ऊन खरगोन
2. सोम पिता दिनेश 11 माह निवासी घेगांवा थाना ऊन खरगोन
3. दुर्गेश पिता साजन सिंह 20 साल निवासी मोटापूरा थाना ऊन खरगोन
4. मुस्कान पिता कालू 14 साल निवासी देवगुराड़िया इंदौर
5. संजय पिता पंडरी 30 साल निवासी सुरपाल थाना ऊन खरगोन
6. देवकी पति रमेशचंद्र वर्मा निवासी धरमपुरी धार
7. धनालाल गुर्जर निवासी लोनारा थाना मेनगांव खरगोन
8. संतोष पिता गंगाधर बारचे 45 साल निवासी छालपा मेनगांव खरगोन
9. साविता बाई पति भगवान वर्मा निवासी मद्राणीया थाना ठीकरी बड़वानी
10. रामकुंवर पति दुलीचंद मानकर 60 साल निवासी लोनारा थाना ऊन खरगोन
11. प्रियांशु पिता लखन 1 साल निवासी अतरसम्भा थाना बेड़िया खरगोन
12. आँचल पिता सुंदरलाल वास्कले 18 साल निवासी घटवा थाना ठीकरी बड़वानी
13. लष्मीबाई पति महेश वास्कले 32 साल निवासी घटवा थाना ठीकरी बड़वानी
14. मांगती बाई पति मंशाराम वास्कले 75 साल निवासी घटवा थाना ठीकरी बड़वानी
15. विजय निवासी सुरपाला थाना ऊन खरगोन
16. सुखदेव पाटीदार निवासी पिपरी थाना ऊन खरगोन
17. मलु बाई पति भगवान निवासी लोनारा थाना ऊन खरगोन
18. कान्हा पिता संतोष पाटीदार निवासी पिपरी थाना ऊन खरगोन
19. कल्लू बाई पति जोगिलाल पाटीदार निवासी पिपरी थाना ऊन खरगोन
20. पिंकी पति कालू वास्कले निवासी जरवाहा थाना ठीकरी बड़वानी
21. सुमित पिता कमल निवासी बोरखड़ थाना मनावर धार
22. अर्जुन निवासी जोटपुर थाना मनावर
क्या बोले SDM?
खरगोन में पुल की रेलिंग तोड़कर बस के 50 फीट नीचे गिरने के बाद शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया है. SDM ने बताया कि हादसा खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 34 किलोमीटर दूर ऊन थाना क्षेत्र के डोंगरगांव के समीप हुआ. उन्होंने बताया कि प्राथमिक जानकारी के मुताबिक ऐसा प्रतीत होता है कि ड्राइवर को झपकी आई थी, तभी बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे सूखी नदी में जा गिरी. फिलहाल मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bhopal news, Madhya pradesh news, Road Accidents
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 12:59 IST








