Rajasthan Weather: राजस्थान में बढ़ने लगा पारा, बारिश के बाद गर्मी का टॉर्चर, हीटवेव की चेतावनी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जयपुर. राजस्थान में बारिश का दौर खत्म होने के बाद एक बार फिर गर्मी पड़ने लगी है. चिलचिलाती धूप से लोगों को फिर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रदेश के कई जिलों में तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचने लगा है. इसे लेकर मौसम विभाग ने हीटवेव की चेतावनी भी दी है. वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री के ऊपर रहने से लोगों को रात में  उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह और उसके बाद से लोगों को और अधिक गर्मी का सामना करना पड़ेगा. वहीं मौसम के शुष्क बना रहने की संभावना है. इसके बाद 15 मई से प्रदेश में हीटवेव की चेतावनी भी मौसम विभाग द्वारा दी गई है. प्रदेश में लू चलते का कारण लोगों को बचाव की हिदायद दी गई है. वहीं अगले कुछ हफ्तों तक आसपास के क्षेत्रों में किसी प्रकार के सिस्टम के बनने की संभावना भी मौसम विभाग ने नहीं जताई है.

साइक्लोन मोचा का नहीं दिखेगा असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में साइक्लोन मोचा का असर देखने को नहीं मिलेगा. राजस्थान में लगातार कम दबाव वाले क्षेत्रों में पश्चिमी हवाओं का असर होने से गर्म हवाओं का दौर भी बनेगा. पाकिस्तान की ओर से बन रहे इस दबाव के चलते एंटी साइक्लोन सिस्टम बन रहा है. इसी के चलते गर्म हवाओं का दौर बनने की संभावना है.

इन जिलों में दर्ज हुआ अधिकतम तापमान
प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच चुका है. बाड़मेर में सबसे अधिक 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा. इसके अतिरिक्त फलौदी में 41.2 और धौलपुर में 41.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. वहीं जैसलमेर, चूरू, बीकानेर, डूंगरपुर और बारां में तापमान 40 डिग्री और उसके आसपास बना हुआ है.

फलौदी में न्यूनतम तापमान सबसे अधिक
राजस्थान के जोधपुर जिले के फलौदी में रात का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार फलौदी में रात का तापमना 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा कोटा में तापमान 27 डिग्री के ऊपर रहा. वहीं फिर से गर्मी बढ़ने से लोगों को सूरज की तपीश का सामना करना पड़ रहा है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें