
मुंबई. मनोरंजन की दुनिया में इन दिनों आईपीएल का खुमार छाया हुआ है. सभी की निगाहें आईपीएल मैच पर टिकी हुई हैं. बीते दिनों इंडियन टीम के केएल राहुल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे. इस कारण से वे आईपील के बचे हुए मैचों में नहीं खेल पाएंगे. इसके अलावा राहुल वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (ICC World Test Championship) (WTC) के फाइनल मैच में नहीं होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला होने वाला है. राहुल की इंजरी को लेकर उनके ससुर सुनली शेट्टी भी खासे परेशान हैं और हाल ही उन्होंने उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी साझा की है.
केएल राहुल की इंजरी के कारण कई मैचों से वे दूर हो गए हैं. उनकी हेल्थ को लेकर शेट्टी परिवार भी चिंतित है. सुनील शेट्टी ने हाल ही ई टाइम्स से इस बारे में बात की और दामाद से जुड़ी हेल्थ अपडेट साझा की. सुनील के अनुसार, लखनऊ सुपर जाइंट्स के राहुल की आज यानी 9 को सर्जरी होगी. उनकी थाई चोटिल हुई है और वे इसे लेकर उन्हें काफी दिक्कत हो रही है.
किसी और खिलाड़ी के लिए…
आईपीएल के साथ ही केएल राहुल WTC का फाइनल भी नहीं खेल पाएंगे. इसे लेकर सुनील का कहना है, ‘राहुल की 9 मई को सर्जरी है और इसके लिए हम सभी को आपकी शुभकामनाएं चाहिए. इंडियन क्रिकेट टीम के पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं और सभी सक्षम हैं. मैं सोचता हूं कि WTC फाइनल में यह किसी दूसरे खिलाड़ी के लिए एक अवसर है. इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी खेल से बड़ा नहीं होता.’ फिलहाल सुनील और केएल राहुल की वाइफ अथिया शेट्टी राहुल का ध्यान रख रहे हैं.
बता दें कि इससे पहले केएल राहुन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि वे WTC फाइनल नहीं खेल पाएंगे. राइट हैंड इंडियन क्रिकेटर को आईपीएल के 43वें मैच के दौरान थाई में चोट लग गई थी. डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. इस कारण वे टीम इंडिया के साथ जून में लंदन नहीं जा सकेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Athiya shetty, KL Rahul, Suniel Shetty
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 09:51 IST








