हिना आज़मी/देहरादून. उत्तराखंड का देहरादून शहर अब विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. मतलब महानगरों की तरह यहां भी अब कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित किए जा रहे हैं, जिसमें बड़े-बड़े मॉल्स भी हैं. हालांकि कभी देहरादून शहर में खरीदारी के लिए एकमात्र पलटन बाजार हुआ करता था, जहां से लोग अपनी जरूरत के सामान से लेकर कपड़े आदि की खरीदारी करते थे. आज देहरादून में पैसिफिक मॉल, सेंट्रियो मॉल आदि बन गये हैं. इसी के साथ ही लॉकडाउन से लेकर अब तक ऑनलाइन शॉपिंग का रास्ता भी लोग अपना रहे हैं. मॉल कल्चर और ऑनलाइन शॉपिंग के ट्रेंड के बीच देहरादून के परंपरागत बाजार पर क्या असर पड़ा है और लोग किस गुणवत्ता और दामों पर भरोसा करते हैं. देखें खास रिकॉर्ड…
देहरादून में खरीदारी करने के लिए लोग पलटन बाजार, इंदिरा मार्केट और तिब्बती मार्केट आदि में ही शॉपिंग करना पसंद करते हैं. मौजूदा वक्त में राजधानी देहरादून में कई बड़े मॉल बन गए हैं, जहां घूमने के लिए कई लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ जाते हैं. यहां कई तरह की सुविधाएं भी होती हैं जिससे लोग ज्यादा आकर्षित होते हैं. खासकर इनमें मल्टीप्लेक्स हॉल और बच्चों के खेलने के लिए इक्विपमेंट्स होने से देहरादून के लोग वीकेंड्स पर यहां घूमना पसंद जरूर करते हैं, लेकिन खरीदारी के लिए देहरादून के ज्यादातर लोग आज भी पलटन बाजार को ही प्रमुखता देते हैं.
दरअसल, पलटन बाजार में कई तरह के बाजार शामिल हैं जिनमें दूल्हा बाजार ,रामा मार्केट, मोती बाजार, मछली बाजार आदि शामिल है. इस जगह हर सामान सही दाम पर मिल जाता है. अपनी सहेली के साथ पलटन बाजार से खरीदारी करने आई सोनम का कहना है कि जिन लोगों के पास ज्यादा वक्त नहीं होता और वह बाजार में नहीं घूम पाते हैं. वही लोग ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से खरीदारी करते हैं. पलटन बाजार शॉपिंग करने में कुछ अलग ही मजा है. उनका कहना है कि पलटन बाजार देहरादून शहर के बीचोंबीच स्थित है और इसके आसपास कई स्कूल-कॉलेज हैं, तो युवा कॉलेज के बाद यहां अपने दोस्तों के साथ शॉपिंग करने के लिए आते हैं. अगर हम मॉल में जाते हैं, तो वहां हम ज्यादा कुछ खरीद भी नहीं पाएंगे.वहीं, किरण का कहना है कि अगर हम सही क्वालिटी का सामान खरीदना चाहते हैं तो हमें ऑनलाइन मार्केट के स्थान पर अपने पलटन बाजार से ही खरीदारी करनी चाहिए, ताकि हम उसे डायरेक्टली देख सकें और वापस भी कर सकें.
आपके शहर से (देहरादून)

Dehradun News: अब उत्तराखंड में भी है कलाकारों के लिए आर्ट गैलरी, जानें नाम और लोकेशन

Operation Maryada: चारधाम यात्रा में की मटरगश्ती तो पुलिस करेगी कार्रवाई, अब तक 152 अरेस्ट, लाखों जुर्माना भी लगा

Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ में बर्फबारी से भारी ठंड, चार धाम यात्रा में अब तक 21 लोगों की मौत, पंजीकरण पर लगी रोक

Dehradun News: नगर निगम क्यों देहरादून शहर से हटा रहा है डस्टबिन? जानिए क्या है वजह

Dehradun News: इन हाउस टैक्स धारकों पर निगम लगाएगा पेनल्टी, वसूलेगा 4 गुना ज्यादा टैक्स

Kedarnath Dham Yatra 2023: केदारनाथ यात्रा पर बड़ा अपडेट, जानें-कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन और कैसा है मौसम?

उत्तराखंडः धामी सरकार के निशाने पर अल्पसंख्यक स्कूल, जानें-क्यों लटकी कार्रवाई की तलवार?

सावधान! देहरादून में खरीद रहे हैं प्रॉपर्टी, तो जिला प्रशासन की इस एडवाइजरी पर जरूर डालें नजर

सीएम पुष्कर सिंह धामी का ऐलान- जरूरत पड़ी तो लाएंगे जनसंख्या नियंत्रण कानून, UCC ड्राफ्ट 30 जून तक

देहरादून: बढ़ती आबादी का बोझ देख उत्तराखंड में नया शहर बसाने जा रही धामी सरकार! विरोध की उठी आवाज

फ्रेंड का बर्थडे मनाने चंडीगढ़ से देहरादून आई युवती से कार में रेप, UP के सहारनपुर से आरोपी गिरफ्तार
पलटन बाजार के व्यापारी दानिश का कहना है कि ऑनलाइन मार्केट से बाजार में असर तो जरूर हुआ है. अक्सर ग्राहकों का यही कहना होता है कि यह ऑनलाइन तो सस्ते दाम पर मिल रही थी, लेकिन वह यह नहीं देखते हैं कि उसमें थर्ड क्वालिटी का सामान दिया जाता है. उनका कहना है कि ऑनलाइन मार्केट और मॉल्स के बनने से थोड़ा खरीदारी पर असर तो पड़ा है, लेकिन आज भी लोग पलटन बाजार से ही सामान खरीदना पसंद करते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dehradun news, Online Shopping, Uttarakhand news
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 10:15 IST








