
हाइलाइट्स
पोको F5 Pro में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 चिपसेट और WQHD+ रेजोलूशन होगा.
कैमरे के तौर पर ये डिवाइस OIS+EIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दे रहा है.
Poco F5 आज (9 मई) भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है. इस फोन के बैनर पर लिखा है ‘Return of the King’ फोन की लॉन्चिंग फ्लिपकार्ट पर शाम 5.30 बजे होगी. ध्यान देने वाली बात ये है कि लॉन्चिंग से पहले फोन को लेकर कुछ जानकारियां सामने आ गई हैं. कंपनी के UAE ब्रांट ने फोन के बारे में ऑफिशियल वेबसाइट पर फोन के बारे में कई खुलासे किए हैं. लिस्टिंग के मुताबिक पोको F5 और F5 Pro का एक जैसा डिज़ाइन होगा, और इसमें सिर्फ कुछ हार्डवेयर में बदलाव देखने को मिलेंगे.
आने वाले Poco F5 लाइनअप को ब्रांड के लिए एक ज़रूरी लॉन्च माना जा रहा है, क्योंकि इससे कम कीमत में हाई-एंड स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है.
पोको F5 प्रो और पोको F5 के सभी स्पेसिफिकेशन और डिटेल सामने आ गए हैं क्योंकि दोनों डिवाइसों को ऑफिशियल तौर पर लिस्ट कर दिया गया है. इसमें चिपसेट, कैमरा मॉड्यूल, बैटरी और डिस्प्ले के बारे में जानकारी शामिल है.
दोनों फोन MIUI 14 के साथ एंड्रॉइड 13 पर काम करेंगे और NFC, IR ब्लास्टर और ब्लूटूथ 5.3 जैसे फीचर सपोर्ट करेंगे. Poco F5 और F5 Pro के लिए मल्टीपल स्टोरेज और रैम कॉन्फिगरेशन उपलब्ध होने की बात भी सामने आई है.
Poco F5 Pro के संभावित फीचर्स
पोको F5 Pro में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 चिपसेट और WQHD+ रेजोलूशन के साथ 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 480Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है. इसमें स्क्रीन के नीचे एक फिंगरप्रिंट स्कैनर और टॉप पर गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन शामिल है.
कैमरे के तौर पर ये डिवाइस OIS+EIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा से लैस है. इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा और 67W वायर्ड चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग के साथ 5,160mAh की बैटरी दी गई है.
Poco F5 के संभावित फीचर्स
पोको F5 इस सीरीज़ का स्टैंडर्ड वर्जन है, जो कि स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 चिपसेट और 6.67 इंच के AMOLED स्क्रीन के साथ आएगा. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट भी दिया जाएगा. कैमरे के तौर पर इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है. फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया जा सकता है. पावर के लिए और 5,000mAh की बैटरी है जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Mobile Phone, Poco, Tech news, Tech news hindi
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 08:07 IST








