सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी मतों की गिनती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी- जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। कार्मिक प्रत्येक दशा में सुबह छह बजे मतगणना स्थल पर उपस्थित रहेंगे। मतगणना के दौरान शीट पर मतों की गिनती लिखते समय लगाए गए कार्बन का विशेष ध्यान रखा जाएं, उसे भली प्रकार देखकर ही लगाया जाएं, ताकि लिखने में त्रुटि की संभावना न रहे।
एनआईसी में रैंडमाइजेशन के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि मतगणना कार्य को पूर्ण निष्पक्षता, शुचिता के साथ पूरा किया जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मतगणना हॉल में मतगणना कार्मिकों और अन्य अधिकारी और कर्मचारी मोबाइल लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। मतगणना हॉल सीसीटीवी कैमरे में होगा। मतगणना हॉल में यदि कोई समस्या आए तो अपने आरओ एवं उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाई जाए। इस मौके पर सीडीओ डॉ. रविकिशोर त्रिवेदी मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें