Gohana News: शहर में स्वच्छता पर जोर…दीवारों को पेंटिंग से सजाया जा रहा, खास है वजह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


गोहाना: शहर को स्वच्छता की रैंकिंग में सुधार करने के लिए नगर परिषद द्वारा सार्वजनिक स्थानों की दीवारों पर पेंटिंग के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है. इसके लिए नगर परिषद की दीवारों, शासकीय क्वार्टरों की दीवारों व सुलभ कॉम्प्लेक्स की दीवारों पर स्वच्छता अभियान से जुड़ी पेंटिंग बनाई जा रही है, ताकि लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हों.

इसके अलावा नगर परिषद द्वारा सभी वार्डों में नियमित सफाई के साथ प्रतिदिन डोर टू डोर कचरा वाहन संग्रहण के माध्यम से कचरा एकत्रित किया जा रहा है. वहीं नगर परिषद की कार्यकारी अभियंता व चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने शहर वासियों से आह्वान किया कि वे दीवारों पर लगी पेंटिंग पर इश्तिहार न लगाएं. यदि कोई दीवारों पर इश्तिहार लगाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी.

साफ-सफाई पर विशेष जोर
बता दें की स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के लिए शहर का दावा मजबूत करने के उद्देश्य से नगर परिषद की तरफ से सफाई अभियान पर विशेष जोर दिया जा रहा है. सभी वार्डो में नियमित डोर टू डोर कचरा एकत्रित किया जा रहा है. साथ ही शहर की दीवारों पर स्वच्छता का संदेश देने के लिए पेंटिंग की जा रही है. नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी वीरमानी व कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा ने दीवारों पर बनी पेंटिंग का निरीक्षण किया. निर्देश दिए कि जल्द से जल्द पेंटिंग का काम पूरा किया जाए.

24 लाख होंगे खर्च
नगर परिषद द्वारा अब लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पेंटिंग की जा रही है. यदि कोई दुकानदार या अन्य कोई शहरवासी दीवारों पर बनी पेंटिंग पर इश्तिहार लगाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. शहर में अभी करीब आठ स्थानों को इसके लिए चिह्नित किया गया है. इन पर 24 लाख रुपये खर्च होंगे.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 23:46 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें