निकाय चुनाव: 13 मई को 192 टेबलों पर होगी मतगणना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी
निकाय चुनाव के लिए जिले में चार मई को मतदान हो चुका है। अब 13 मई को मतगणना होनी है। इसके लिए जिला प्रशासन ने चुनाव आयोग के निर्देश पर पहल शुरू कर दी है। सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में मतगणना कार्मिकों का प्रथम रैंडमाइजेशन किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. रविकिशोर त्रिवेदी उपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि जिले में 192 टेबलों पर मतगणना की जाएगी। नगर पालिका परिषद मंझनपुर और भरवारी में अध्यक्ष व सभासद पद की मतगणना के लिए 14-14 टेबलें लगाई जाएगी। वहीं नगर पंचायत चायल में अध्यक्ष और सभासद पद की मतगणना 5-5 टेबल पर होगी। इसी तरह सरायअकिल में अध्यक्ष और सभासद पद की मतगणना 10-10 टेबल पर की जाएगी। चरवा की 9-9, करारी की 10-10, पूरब-पश्चिम शरीरा की 10-10, अजुहा की 7-7, सिराथू की 7-7 तथा दारानगर-कड़ाधाम की मतगणना 10-10 टेबल पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए 1170 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार को नवीन मंडी ओसा में सुबह 10 से 12 बजे तथा दूसरी पाली में दो से चार बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें