Exclusive: श्रीनगर जी-20 बैठक में खलल डालने की कोशिश में पाकिस्तान, कश्मीर में आतंकियों को किया एक्टिव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान लगातार नई-नई साजिशें रचने में लगा है. शीर्ष खुफिया सूत्रों ने सीएनएन-न्यूज18 को बताया है कि अनुच्छेद 370 की धाराओं को हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में हुए बदलाव से परेशान पाकिस्तानी एजेंसियां अब श्रीनगर में 22-24 मई को होने वाली जी-20 बैठक में खलल डालने की कोशिश में हैं. पाकिस्तान यहां आतंकी गतिविधियों को और तेज करने की फिराक में है.

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के बाहर सभी आतंकवादी समूहों, राजनयिक चैनलों और संगठनों को इस आयोजन को नुकसान पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए कहा गया है. सूत्रों ने बताया कि लगभग 40 विदेशी आतंकवादी, जो लगभग एक साल से कश्मीर में गुप्त तरीके से इंतजार कर रहे थे वह सक्रिय हो गए हैं. सूत्रों ने साथ ही बताया कि उन्हें कुछ बड़ी गतिविधि करने के लिए कहा गया है ताकि यह साबित किया जा सके कि कश्मीर स्थिर नहीं है.

भारत के कई हिस्सों में आतंकी सक्रिय करने की कोशिश
उन्होंने कहा कि सिर्फ कश्मीर ही नहीं आतंकवादी समूहों को भारत के अन्य हिस्सों में भी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. खुफिया एजेंसियों के हालिया अलर्ट में कहा गया है कि ये समूह दिल्ली में केंद्रीय आतंकवादी जांच एजेंसी के अधिकारियों को भी निशाना बना सकते हैं. सूत्रों ने कहा कि हाल ही में यह पाया गया था कि आतंकवादी अब जंगलों में छिपे हुए हैं और नक्सली जैसी गुरिल्ला रणनीति का इस्तेमाल कर रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर को लेकर क्या सोच रहा पाकिस्तान
खुफिया अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान दुनिया को बताना चाहता है कि जम्मू-कश्मीर में भारत द्वारा की गई सभी कार्रवाइयां अवैध हैं. पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की हालिया भारत यात्रा में भी कश्मीर मुद्दा छाया रहा, जिसमें उनके मंत्रालय द्वारा जारी बयान भी शामिल था. अधिकारियों ने कहा कि जब तक पाकिस्तान इस तरह की गतिविधियां बंद नहीं करता तब तक द्विपक्षीय वार्ता का सवाल ही नहीं उठता.

सूत्रों ने कहा कि भारत ने यहां छिपे विदेशी आतंकवादियों की सूची पाकिस्तानी एजेंसियों को दी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि जम्मू और पंजाब में सीमा पार से मादक पदार्थ, हथियार और गोला-बारूद नियमित रूप से भेजे जा रहे हैं.

Tags: India G20 Presidency, Jammu kashmir, Pakistan news, Pakistan Terrorist

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें