मणिपुर से निकलने की होड़, 2 हजार से बढ़कर 20 हजार हुआ फ्लाइट का किराया; बढ़ी मुश्किलें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मो0 फ़ैज़/मणिपुर
मणिपुर की हिंसा ने यहां की हर चीज को प्रभावित किया है। हालात इस कदर खराब हैं लोग यहां से सबकुछ छोड़कर भाग रहे हैं। इसका असर हवाई टिकटों की कीमत पर भी पड़ा है। इंफाल-कोलकाता रूट के हवाई टिकट के नाम पांच से छह गुना तक बढ़ चुके हैं और इनकी कीमत 20 हजार रुपए प्रति टिकट तक पहुंच गई है। गौरतलब है कि मणिपुर में हिंसा के बाद यहां पलायन काफी ज्यादा बढ़ चुके हैं। प्रभावित लोग सुरक्षित स्थानों या अपने घरों की तरफ लौटने के लिए हवाई यात्रा को तरजीह दे रहे हैं। एयरलाइंस कंपनियां इसी का फायदा उठाने की कोशिश कर रही हैं।
*अभी तनाव बने रहने की आशंका*
इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स, वेस्ट बंगाल चैप्टर के चेयरमैन देबजीत दत्ता ने कहा कि मणिपुर में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। ऐसे हालात में लोग इंफाल छोड़कर कोलकाता या अपने घर की तरफ जा रहे हैं। इस दौरान टिकट के महंगे दाम लोगों की परेशानी में और ज्यादा इजाफा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मणिपुर में अगले कुछ दिनों में भी इसी तरह के हालात बने रहने की आशंका है। देबजीत ने बताया कि इंफाल से कोलकाता के लिए रोज सुबह एयर इंडिया की एक फ्लाइट है। वहीं, इंडिगो कनेक्टेड और डायरेक्ट को मिलाकर चार फ्लाइट्स चलाता है। अगले दो दिन तक इन फ्लाइट्स में बिल्कुल भी जगह नहीं है।
*ऐसे हैं टिकट रेट्स*
दत्ता ने बताया कि इंफाल से कोलकाता के लिए मंगलवार को एयर इंडिया के बिजनेस क्लास की टिकट करीब 17000 और इकॉनमी क्लास के लिए 14000 रुपए थे। टिकट के यह दाम 11 मई के लिए थे। उन्होंने यह भी बताया कि 15 मई को एयर एशिया की एक फ्लाइट है, जिसके टिकट की कीमत 4000 रुपए है। वहीं, 10 मई को इंफाल से कोलकाता के लिए इंडिगो के फ्लाइट का किराया 11 हजार, जबकि कनेक्टेड फ्लाइट का किराया 20 हजार रुपए वसूला जा रहा है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें