43 साल पहले बिखरा रिश्ता,करण देओल के लिए एक हो पाएगी धर्मेंद्र की फैमिली! पोते की शादी में जाएंगी हेमा मालिनी?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. 87 साल के हो चुके बॉलीवुड के ‘हीमैन’ धर्मेंद्र (Dharmendra) के पास काफी बड़ी फैमिली है. वह खुद दो पत्नियां के पति और छह बच्चे के पिता हैं. धर्मेंद्र की पहली वाइफ प्रकाश कौर (Prakash Kaur) से चार बच्चे सनी देओल (Sunny Deol), बॉबी देओल (Bobby Deol), अजीता (Ajeeta Deol) और विजेता देओल (Veejeta Deol) हैं. जबकि दूसरी वाइफ एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) से ईशा देओल (Esha Deol) और अहाना देओल (Ahana Deol) हैं. आपको बता दें कि धर्मेंद्र अब नाना और दादा भी बन चुके हैं. उनके सभी बच्चों की शादी हो चुकी है और वे भी अब बाल-बच्चे बाले हैं. उनके बच्चे कोई देश में है तो कोई विदेश में है.

धर्मेंद्र इन दिनों अपने पोते करण देओल की शादी को लेकर खबरों में हैं. ससुर बनने जा रहे सनी देओल भी बेटे की शादी को लेकर खूब लाइम लाइट लूट रहे हैं. इन्हीं सब के बीच लोगों के मन ये बार-बार सवाल आ रहा है कि क्या सनी के बेटे की शादी में उनकी सौतेली मां हेमा मालिनी अपने बच्चों के साथ शामिल हैं? ये सवाल लोगों के मन में इसलिए आ रहा है क्योंकि जब से हेमा मालिनी धर्मेंद्र की जिंदगी में आईं तब से प्रकाश कौर संग उनके बच्चों संग उनका रिश्ता बदल गया.

Dharmendra Two Daughter Ajeita And Vijeta , Dharmendra son-in-law, Dharmendra son-in Vivek Gill, Dharmendra son-in Kiran Chaudhri, Dharmendra’s daughter Ajeeta Deol wiki, Ajeeta Deol age, Ajeeta Deol date of birth, Ajeeta Deol husband, Ajeeta Deol family, Ajeeta Deol religion, Ajeeta Deol caste & more, Dharmendra’s daughter Vijeta Deol, Dharmendra, Ajeta Deol, Vijeta Deol, Dharmendra Ajita And Vijeta Deol, Dharmendra Deol, Ajeita Deol and Vijeta Deol, Deol family, Ajeita And Vijeta always Away from Limelight, sunny deol sister Ajeita And Vijeta, sunny deol family, ajeeta deol husband name, ajeeta deol kids,what is doing ajeeta deol, ajeeta deol where now, who is ajeeta deol, vijeta deol husband name,vijeta deol kids,what is doing vijeta deol, vijeta deol where now, who is vijeta deol, sunny deol bobby deol Sister name, Dharmendra, Hama malini, Dharmendra Hama malini kids, Dharmendra Hama malini wedding, Dharmendra Hama malini love life, Dharmendra Prakash Kaur marriage, Dharmendra Prakash Kaur divorce, Dharmendra Prakash Kaur kids, Dharmendra Prakash Kaur 4 kids name, Dharmendra age,Dharmendra film, Dharmendra news, dharmendra birthday, ajeeta deol, vijeta deol, sunny deol, bobby deol, prakash kaur, hema malini, esha deol, ahana deol धर्मेंद्र के दामाद

धर्मेंद्र-हेमा मालिनी बच्चों के संग

धर्मेंद की पहली वाइफ ने और उनके बच्चों ने हेमा को दिल से स्वीकार नहीं कर पाए. खुद हेमा भी इस बात को कई बार कह चुकी हैं. वहीं सनी और हेमा के बीच कभी बातचीत नहीं हुई. आलम ये रहा कि हेमा मालिनी हमेशा से धर्मेंद की पहली प्रकाश कौर से बच्चों से दूर रहीं. बता दें कि धर्मेंद्र-हेमा की शादी को 43 साल हो चुके हैं. कपल की शादी 1980 में हुई थी.

Dharmendra Two Daughter Ajeita And Vijeta , Dharmendra son-in-law, Dharmendra son-in Vivek Gill, Dharmendra son-in Kiran Chaudhri, Dharmendra’s daughter Ajeeta Deol wiki, Ajeeta Deol age, Ajeeta Deol date of birth, Ajeeta Deol husband, Ajeeta Deol family, Ajeeta Deol religion, Ajeeta Deol caste & more, Dharmendra’s daughter Vijeta Deol, Dharmendra, Ajeta Deol, Vijeta Deol, Dharmendra Ajita And Vijeta Deol, Dharmendra Deol, Ajeita Deol and Vijeta Deol, Deol family, Ajeita And Vijeta always Away from Limelight, sunny deol sister Ajeita And Vijeta, sunny deol family, ajeeta deol husband name, ajeeta deol kids,what is doing ajeeta deol, ajeeta deol where now, who is ajeeta deol, vijeta deol husband name,vijeta deol kids,what is doing vijeta deol, vijeta deol where now, who is vijeta deol, sunny deol bobby deol Sister name, Dharmendra, Hama malini, Dharmendra Hama malini kids, Dharmendra Hama malini wedding, Dharmendra Hama malini love life, Dharmendra Prakash Kaur marriage, Dharmendra Prakash Kaur divorce, Dharmendra Prakash Kaur kids, Dharmendra Prakash Kaur 4 kids name, Dharmendra age,Dharmendra film, Dharmendra news, dharmendra birthday, ajeeta deol, vijeta deol, sunny deol, bobby deol, prakash kaur, hema malini, esha deol, ahana deol धर्मेंद्र के दामाद

धर्मेंद्र -प्रकाश कौर बच्चों के संग

कभी शामिल हुई हेमा मालिनी
मीडिया रिपोर्ट्ल की मानें तो प्रकाश कौर उनके बच्चों से संबंधित किसी भी छोटे-बड़े फैमिली फंक्शन में आजतक हेमा मालिनी देओल शामिल नहीं हुई. इतना ही नहीं प्रकाश कौर से लेकर सनी,बॉबी अजीता,विजेता भी हेमा मालिनी की किसी भी फैमिली फंक्शन में कभी शामिल नहीं हुए. भले ही फैमिली दिखने में एक लगती हैं लेकिन जब भी परिवार में फंक्शन होते हैं तो फैमिली के निजी मुद्दे साफ दिखने लगते हैं. कहा तो ये भी जाता है कि हेमा मालिनी खुद कभी प्रकाश कौर से कभी नहीं मिली हैं.

Dharmendra family

अभय देओल पूरा किया था भाई का फर्ज
आपको याद दिला दें जब हेमा मालिनी की दोनों बेटियों ईशा-अहाना की जब शादी हुई थी तो इस शादी में न तो बॉबी देओल शामिल हुए और ना ही सनी देओल. जबकि दोनों अपनी दोनों बहनों से बेहद प्यार करते हैं. इसके बावजूद भी बॉबी-सनी अपनी मां प्रकाश के इमोशन का मान रखते हुए इस शादी को इग्नोर कर दिया. हेमा मालिनी के दोनों बेटियों की शादी में भाई का फर्ज उनके चचेरे भाई अभय देओल पूरा किया था. फेरे से लेकर रिसेप्शन तक, हर एक मौके पर अभय देओल हेमा मालिनी की बेटी के साथ दिखाई दिए थे. इससे जुड़ी उनकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं.

क्या पोते की शादी में शामिल होंगी हेमा मालिनी?
अब देखना होगा कि सनी देओल अपने बेटे की शादी में अपनी सौतेली मां हेमा मालिनी को अपने बेटे की शादी में बुलाते हैं कि नहीं. अगर सनी बुलाते हैं तो देखना होगा कि हेमा मालिनी क्या रास्ता अपनाती हैं. वह अपने पोते को उनके नई जीवन की शुरुआत करने के लिए उन्हें आर्शिवाद देती हैं या नहीं. जानकारी के लिए बता दें कि करण देओल की शादी 16-18 जून के बीच होने वाली है. वह अपनी अपनी गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य (Drisha Acharya) शादी करेंगे. करण -दृशा बीते 6 साल से रिश्ते में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करण -दृशा इसी साल दुबई में वैलेंटाइन डे मनाने के बाद कपल ने 18 फरवरी को सगाई कर ली थी. बाद परिवार ने इसे प्राइवेट रखने का फैसला किया.

Tags: Bobby Deol, Dharmendra, Hema malini, Karan Deol, Sunny deol

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें