MS Dhoni लेने जा रहे हैं रिटायरमेंट? CSK के सभी प्‍लेयर्स को दिया ये खास गिफ्ट, हलचल हुई तेज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. आईपीएल 2023 में अब सभी टीमें अपने 10-10 मैच खेल चुकी हैं. लीग स्‍तर पर प्रत्‍येक टीम को 14 मैचों में विरोधी टीमों का सामना करना है. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि आईपीएल 2023 अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर आगे बढ़  रहा है. इसी बीच चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक ऐसा काम किया जिसे देखते हुए इस बात की सुगबुगाहट तेज हो गई है कि धोनी आईपीएल से रिटायरमेंट लेने जा रहे हैं. माही की उम्र अभी 41 साल है. अगले आईपीएल तक वो 42 साल के हो चुके होंगे. ऐसे में पहले ही यह समझा जा रहा है कि यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन है.

रवींद्र जडेजा द्वारा बीते सीजन चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की कमान संभालने के बाद इस बार फिर धोनी ने ही सीएसके का नेतृत्‍व किया. सीजन खत्‍म होने से ठीक पहले माही ने चेन्‍नई के प्रत्‍येक खिलाड़ी को अपनी साइन की हुई जर्सी बतौर गिफ्ट दी. माही के इस कदम के बाद इस बात के कसाल लगाए जा रहे हैं कि यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन ही है.

Tags: Chennai super kings, Indian premier league, Ms dhoni, MS Dhoni retirement

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें