
मो.महमूद आलम/नालंदा. जिला मुख्यालय बिहार शरीफ स्तिथ देवीसराय मोहल्ले के पास नगर निगम का अस्थाई डंपिंग यार्ड बनाया गया था. डंपिंग यार्ड के कचरे में एक महीने से आग लगी हुई है. इससे निकलने वाला जहरीला धुआं आमलोगों को बीमार बना रहा है. धुएं के कारण दिन-रात घना अंधेरा छाया रहता है. आसपास रहने वाले सैकड़ों लोगों को इससे परेशानी हो रही है. इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है.घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है. बच्चों का स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने विरोध करने का प्रयास भी किया था. विरोध के बाद अधिकारियों ने कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर उन्हें चुप करा दिया.
हर तरफ है धुआं ही धुआं, लोग हैं परेशान
डंपिंग यार्ड के बगल में सैकड़ों घर की आबादी रहती है. बगल से एक सड़क भी गुजरती है. धुएं के गुबार के कारण दिन को भी इस सड़क से गुजरना मुश्किल है. पास में ही बाल सुधार गृह भी है. इसमें रहने वाले बच्चों की जान मुश्किल में पड़ गया है. पहले लोग इससे निकलने वाली बदबू से परेशान रहते थे. अब धुएं के कारण जीना मुश्किल हो गया है. इससे आमलोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है.
नगर आयुक्त ने कहा- आग बुझाने का प्रयास है जारी
वहीं, इस संबंध में बिहार शरीफ नगर निगम के नगर आयुक्त तरनजोत सिंह ने बताया कि आग को बुझाने के लिए पानी का छिड़काव किया जाएगा. अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है. जल्द ही आग को बुझा लिया जाएगा. वहीं आग लगने का कारण कूड़ा चुनने वालों द्वारा बीड़ी या सिगरेट पीने के दौरान उसकी चिंगारी उड़ने की वजह से आग लगा है. अगर किसी ने जान बूझकर इस तरह की बदमाशी की है तो उसे चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 19:16 IST








