KKR vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला, करो या मरो का मुकाबला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

KKR vs PBKS Live Score इंडियन प्रीमियर लीग में शुरुआती मुकाबलों को गंवाने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम के लिए आज बेहद अहम मुकाबला होने जा रहा है. पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने घर पर टीम खेलने उतरेगी. पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. कोलकाता ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि पंजाब की टीम में एक बदलाव किया गया है.

कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग XI

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती.

पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI

प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह.

पंजाब और कोलकाता की टीम ने बराबर मुकाबले खेले हैं लेकिन जीत में अंतर है और इसी वजह से अंक तालिका में भी टीम के स्थान में फर्क है. पंजाब की टीम 7वें स्थान पर काबिज है तो कोलकाता की टीम एक पायदान नीचे आठवें नंबर पर है.

पंजाब किंग्स ने अब तक इस सीजन में 10 मैच खेले हैं जिसमें से 50 फीसदी मुकाबले जीते हैं. कोलकाता की टीम के खाते में 10 मुकाबलों के बाद बड़ी मुश्किल से 4 जीत आई है. पिछले मुकाबले में कोलकाता की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल की थी. पंजाब की टीम को चेन्नई के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में हराया था.

इस सीजन में पंजाब और कोलकाता की टीमों के बीच एक बार आमना सामना हो चुका है. पिछली बार जब दोनों टीमें आपस में खेली थी तो बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो पाया था. पंजाब की टीम को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 7 रन से जीत मिली थी. इस बार कोलकाता की टीम के लिए मुकाबला करो या मरो का है और वो पिछली हार का बदला भी चुकता करना चाहेगी.

कोलकाता नाइटराइडर्स की संभावित प्लेइंग XI

जेसन रॉय, रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), एन जगदीशन, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग XI

शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टोन, सैम करन, सिकंदर रजा, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें