जनपद वासी पोर्टल पर पंजीकरण कर बनायें फैमिली आईडी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी एडीएम जयचन्द्र पाण्डेय ने अवगत कराया है कि शासन द्वारा उ0प्र0 में निवास करने वाले सभी परिवारों के लिए फैमिली आईडी-एक परिवार, एक पहचान योजना प्रारम्भ की गयी है। जनपद कौशाम्बी में निवास करने वाले सभी परिवारों के लिए फैमिली आईडी बनाया जाना है। जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित परिवारों की राशन कार्ड संख्या ही फैमिली आईडी है। जनपद के ऐसे परिवार जो राशन कार्ड के पात्र नहीं हैं, वे फैमिली आईडी पोर्टल पर आवेदन कर फैमिली आईडी बनवा सकतें हैं ।

फैमिली आईडी का उद्देश्य भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फैमिली आईडी से सहूलियत होगी। फैमिली आईडी न होने के कारण सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता हैं। पात्र लाभार्थियों को शत-प्रतिशत आच्छादित करना, डुप्लीकेट या फर्जी लाभार्थियों को हटाना, छूटे हुए लाभार्थियों और जरूरतमंद परिवारों की प्राथमिकता के आधार पर पहचान, सरकार की सभी योजनाओं का संतृप्तीकरण एवं लाभों के लक्षित वितरण के लिए सभी विभागों का एकीकरण करना हैं।

फैमिली आईडी प्रत्येक परिवार के लिए 12 अंको की एक विशिष्ट पहचान संख्या है, जिसमें परिवार के सदस्यों का विवरण दिया होगा। फैमिली आईडी डेटाबेस योजनाओं में पात्रता निर्धारित करने तथा लाभ से वंचित पात्र लाभार्थियों को लाभ देने के लिए केन्द्रीय भण्डार के रूप में कार्य करेंगी।

आवेदक अपना पंजीकरण फैमिली आईडी पोर्टल पर कर सकतें हैं। आवेदन अपना नाम एवं मोबाइल नम्बर के माध्यम से मोबाइल ओ0टी0पी0 तथा कैप्चा का उपयोग कर पोर्टल पर पंजीकरण पूर्ण करेंगे। यदि परिवार के पास पूर्व में राशन कार्ड उपलब्ध है तो फैमिली आईडी पोर्टल पर आधार नम्बर के साथ लॉगिन करने पर यह मैसेज प्रदर्शित होगा कि आपके परिवार की फैमिली आईडी उपलब्ध है। आवेदक दिये गये टैब पर क्लिक कर अपना फैमिली आईडी प्रिन्ट/डाउनलोड कर सकतें हैं। यदि परिवार के पास राशनकार्ड उपलब्ध नहीं है तो फैमिली आईडी पोर्टल पर आवेदक द्वारा मोबाइल नम्बर एवं आधार संख्या दर्ज करने पर मैसेज प्रदर्शित होगा कि आपके परिवार की फैमिली आईडी उपलब्ध नहीं है, आवेदक द्वारा उसके पश्चात अपने परिवार का रजिस्ट्रेशन किया जायेंगा। पंजीकरण के पश्चात लेखपाल एवं सचिव, ग्राम पंचायत द्वारा सत्यापन किया जायेंगा।

*अपर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से आवाह्न किया है कि जिन परिवारों ने अभी तक फैमिली आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है वे ऑनलाइन आवेदन कर फैमिली आईडी अवश्य बनवा लें।*

 

रिपोर्ट- मो0 फ़ैज़ मँझनपुर

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें