MBOSE HSSLC Result 2023: कक्षा 12वीं के नतीजे कल होंगे जारी, मार्च में हुए थे एग्जाम, चेक करें अपडेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. MBOSE HSSLC Result 2023: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने एमबीओएसई एचएसएसएलसी रिजल्ट 2023 की डेट जारी कर दी है. मेघालय कक्षा 12वीं के रिजल्ट 9 मई, 2023 को घोषित किए जाएंगे. जो उम्मीदवार 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे बोर्ड की विभिन्न वेबसाइटों के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकेंगे. बता दें कि 12वीं के साइंस, कामर्स, वोकेशनल और आर्ट का रिजल्ट एक साथ ही घोषित किया जाएगा. रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा. इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया गया है.

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, तुरा द्वारा आयोजित एचएसएसएलसी परीक्षा, 2023 (साइंस, कामर्स और आर्ट) का रिजल्ट कार्यालय समय के दौरान 09-05-2023 को घोषित किया जाएगा. परीक्षाओं की रिजल्ट बुकलेट 2014 से बंद कर दी गई है. ऐसे में पूरी रिजल्ट पुस्तिका एमबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.mbose.in से डाउनलोड की जा सकती है. इसके साथ ही स्टूडेंट इन वेबसाइटों megresults.nic.in और meghalaya.shiksha से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

मार्च में हुए थे एग्जाम
बता दें कि मेघालय एचएसएसएलसी परीक्षा सभी चार सब्जेक्ट साइंस, कामर्स, वोकेशनल और आर्ट के लिए 15 से 30 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी. अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एमबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें-
Success Story: अनाथालय में गुजरा बचपन, इस वजह से मिली पहचान, पढ़िए एलिशा के संघर्ष की कहानी
Education News: 105 सर्वोदय विद्यालयों में 35 हजार बच्चे, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से करेंगे पढ़ाई

Tags: 12th results, Board exam, Board result

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें