
मनमोहन सेजू/बाड़मेर. बाड़मेर में प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेला 8 मई को आयोजित किया जाएगा. आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्र और छात्राओं को रोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए आईटीआई में इस मेले का आयोजन किया जा रहा है. डीजीटी भारत सरकार व निदेशक प्राविधिक शिक्षा निदेशालय राजस्थान, जोधपुर के आदेशों की पालना में आईटीआई बाड़मेर में सोमवार को सुबह 11 बजे मेले का आयोजन किया जाएगा.
अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण के लिए मेले का आयोजन
बाड़मेर जिले में आईटीआई उत्तीर्ण नव युवकों और जिनका प्रवेश आईटीआई में किसी कारण से नहीं हो सका है, ऐसे शिक्षित बेरोजगार युवा विभिन्न उद्योगों और राजकीय तकनीकी विभागों में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं. उनके लिए अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए इस मेले का आयोजन किया जा रहा है. जिले के ऐसे राजकीय और निजी संस्थानों को भी आमंत्रित किया गया है, जो विभिन्न व्यवसायों में अप्रेंटिसशिप कराना चाहते है उन संस्थानों का भी अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाएगा.
आपके शहर से (बाड़मेर)
अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण के बाद प्रशिक्षणार्थी पूरे भारत मे बड़े-बड़े उद्योगों में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए उनकी मांग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष में केंद्र सरकार के नियमानुसार संस्थानों की छात्रवृत्ति दी जाएगी, जिसमें से 25 फीसदी सरकार वहन करेगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Barmer news, Latest hindi news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 17:09 IST








