
CBSE Result 2023 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के रिजल्ट का इंतजार है. 10वीं और 12वीं के 38 लाख से अधिक छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है. सोशल मीडिया और कई न्यूज वेबसाइटों पर रिजल्ट जारी होने जैसी खबरें चल रही हैं. जो कि झूठी हैं. सीबीएसई ने न तो अभी तक रिजल्ट जारी किया है और न ही यह जानकारी दी है कि रिजल्ट कब जारी होगा. सीबीएसई रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीएसई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट 20 मई के बाद जारी किए जाने की उम्मीद है. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि रिजल्ट 10 मई को जारी होगा. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले रिजल्ट जारी किए जाने की डेट घोषित करेगा. पिछले साल सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जुलाई महीने में जारी किया गया था.
क्या है ग्रेस मार्क्स स्कीम
सीबीएसई 10वीं या 12वीं में एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्रों को ग्रेस मार्क्स देकर पास करता है. हालांकि कितने मार्क्स और कितने विषयों में आवंटित किए जाएंगे. इसकी कोई निश्चित नीति नहीं है. अंतिम निर्णय अक्सर छात्र के ओवर ऑल परफॉर्मेंस के आधार पर भी लिया जाता है.
ये भी पढ़ें:
देश के बेस्ट स्कूलों में एक, सलमान खान ने भी की यहीं से पढ़ाई, लाखों में है फीस
IIT से बीटेक, इंटरनेट से UPSC की तैयारी, शादी के बाद बनीं IAS
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Board exams, Cbse board, Exam Results
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 17:02 IST








