प्‍लेन में भी गंदी हरकतें करते हैं लोग, फ्लाइट अटेंडेंट ने खोले राज, कहा-देखकर आती घिन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्‍लेन की यात्रा को सबसे साफ-सुथरा माना जाता है. लेकिन परदे के पीछे कहानी कुछ और है. यहां भी लोग गंदी हरकतों से बाज नहीं आते. एक फ्लाइट अटेंडेंट ने इसका खुलासा किया तो हंगामा मच गया है. पांच साल तक अमेरिका की लग्‍जरी एयरलाइन कंपनी में काम कर चुकी एयर होस्टेस ने बताया कि 36000 फुट की ऊंचाई पर उन्‍हें किन हालातों से गुजरना पड़ता है.

फ्लाइट अटेंडेंट मारिका मिकुसोवा (Marika Mikusova)ने अपनी किताब ‘डायरी ऑफ़ ए फ़्लाइटअटेंडेंट’ में कुछ सबसे घृणित चीजों के बारे में रहस्योद्घाटन किए हैं. उन्‍होंने बताया कि एक बार तुर्की की यात्रा के दौरान तीन पैसेंजर्स थे, जिन्‍होंने अपना मूत्र से भरा थैला फ्लाइट में छोड़ दिया, जो पूरा फैल गया. सफाईकर्मी जब हड़बड़ी में होते हैं, तो ठीक से सफाई नहीं करते और गंदगी को ढंक देते हैं. उस समय भी यही हुआ था. कई बार पीरियड के खून के धब्‍बे आ जाते हैं; मगर सफाई के बजाय उनपर कंबल डाल दिया जाता है. क्‍योंकि पूरी सफाई के लिए कभी समय नहीं होता.

तौलिए से कांख पोछने लगा शख्‍स
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, मारिका ने खुलासा किया, भारतीय उड़ानों में यात्री अपने पैरों के तलवों को पोंछने के लिए गर्म तौलिये का इस्तेमाल करते हैं. एक बार एक यात्री ने इससे और भी आगे चला गया. जब मैं इस्‍तेमाल किया तौल‍िया उससे मांगने लगी तो उसने मुझे रोक दिया. और इसी तौल‍िए से अपनी कांख पोछने लगा. और फ‍िर वही गंदगी मेरे हाथों में थमा दी. मैं तो पहले ह‍िचकिचाई,लेकिन फ‍िर चिमटे से तौलिए को लेकर प्‍लास्टिक की थैली में डाल दिया.

भोजन के समय डायपर बदलने लगी
कुछ ऐसी चीजें हैं जो सबको याद रखनी चाहिए. मार‍िका ने कहा, एक बार सभी पैसेंजर्स खाना खा रहे थे, तभी एक महिला अपने बच्‍चे का डायपर बदलने लगी. मैंने उन्‍हें संकेत दिया कि कुछ समय रुक जाइए. शायद अन्‍य यात्रियों को दिक्‍कत हो, लेकिन वह मुस्‍कुराकर बोलीं-कोई बात नहीं, मेरा काम हो गया. बाद में वही डायपर मह‍िला की सीट के नीचे से मुझे मिला. कई बार तो माता पिता गंदे डायपर सीट की जेब में भी रख देते हैं. शौचालय की सफाई भी चलते-चलते ही होती है.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें