Karnataka Election 2023: उडुपी सीट पर ट‍िकी सबकी न‍िगाहें, ह‍िजाब व‍िवाद में चर्चा में आए यशपाल सुवर्णा पर BJP का बड़ा चुनावी दांव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कर्नाटक. कर्नाटक व‍िधानसभा चुनावों (Karnataka Assembly Election) में सत्‍तारूढ़ भाजपा इस बार फूंक-फूंककर कदम रख रही है. हर सीट पर बेहद ही बारीकी के साथ चुनावी गुना भाग क‍िया गया है. इसके चलते पार्टी ने कई सीट‍िंग व‍िधायकों के भी ट‍िकट काट कर दूसरे मजबूत नेताओं को प्रत्‍याशी  बनाया है. भाजपा (BJP) ने उडुपी व‍िधानसभा (Udupi Assembly) से तीन बार चुनाव जीत चुके सीट‍िंग व‍िधायक के रघुपति भट्ट का ट‍िकट काटकर यशपाल सुवर्णा को मौका द‍िया है.

यशपाल सुवर्णा (Yashpal Suvarna) पहली बार उस समय ज्‍यादा चर्चा में आए थे जब उन्‍होंने कर्नाटक में ह‍िजाब व‍िवाद के दौरान व‍िवाद‍ित बयान द‍िया था और हिजाब पहनने की मांग करने वाली छात्राओं को ‘आतंकवादी’ बोला था. इस सीट के चुनाव पर हर क‍िसी की नजर ट‍िकी हुई है. इस सीट पर 10 मई को चुनाव होने जा रहे हैं ज‍िसके पर‍िणाम 13 मई को आएंगे.

Karnataka Election 2023: खनन कारोबारी जनार्दन रेड्डी भी चुनावी दंगल में उतरे, KRPP के ट‍िकट पर लड़ रहे चुनाव

बताते चलें क‍ि ओबीसी वर्ग के मोगावीरा समुदाय से आने वाले 45 वर्षीय यशपाल सुवर्णा उडुपी गवर्नमेंट पीयू गर्ल्स कॉलेज की विकास समिति के उपाध्यक्ष हैं. हिजाब विवाद के दौरान बड़ी भूमिका निभाई थी और हिजाब के खिलाफ वो सबसे आगे खड़े थे. उन्होने कोर्ट पहुंची 6 मुस्लिम छात्राओं को आतंकवादी तक कह डाला था. आज भी यशपाल सुवर्णा कहते हैं कि वो अभी भी अपने इस बयान पर कायम हैं. क्योंकि, जो लोग देश के कानून का पालन नहीं करते हैं, वो सब देशद्रोही हैं. यशपाल सुवर्णा के पिता एक बैंकर थे. मछली पकड़ने का व्यवसाय शुरू करने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी तक को छोड़ दिया था.

भाजपा ने यशपाल सुवर्ण (Yashpal Suvarna) को मैदान में उतारा है. बीजेपी ने सीट‍िंग व‍िधायक के रघुपति भट्ट को इस बार यहां से ट‍िकट नहीं दी है. वहीं, जे डी (एस) ने दक्षत आर शेट्टी (Dakshath R Shetty), आम आदमी पार्टी ने प्रभाकर पूजारी और कांग्रेस ने प्रसादराज कंचन (PRASADRAJ KANCHAN) पर भरोसा जताया है.

साल 2018 के चुनावों में भाजपा के के रघुपति भट्ट को 84,946 (52%) मत प्राप्‍त हुए थे जबकि उनके न‍िकट प्रत‍िद्वंदी कांग्रेस के प्रमोद मधवराज को दूसरे स्थान पर 72,902 (45%) वोट म‍िले थे. दोनों के बीच जीत हार का अंतराल 12,044 वोटों का रहा था. तीसरे नंबर पर जेडीएस के बिधि गंगाधर भंडारी रहे थे ज‍िनको मात्र 1,361 वोट ही म‍िल पाए थे. भाजपा के के रघुपति भट्ट ने 2004 और 2008 के चुनावों में भी जीत दर्ज की थी. जबक‍ि 2013 का चुनाव कांग्रेस के प्रमोद माधवराज ने जीता था.

कर्नाटक राज्‍य में कुल वोटर्स की संख्‍या 5.24 करोड़ से ज्‍यादा
कर्नाटक में वोटरों की संख्‍या की बात करें तो इस बार कुल 5,24,11,557 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. इनमें पुरूष मतदाता 2,63,32,445 और मह‍िला मतदाता 2,60,26,752 हैं. वहीं थर्ड जेंडर की संख्‍या 4,751, सर्व‍िस वोटर 47,609, पहली बार वोट करने वाले 9,58,806 मतदाता, और 80 की उम्र पार कर चुके कुल 12,15,142 मतदाता हैं.

Tags: BJP, Congress, Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka Assembly Elections, Karnataka News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें