
अरुण कुमार (Arun Kumar) जिन्हें एटली (Atlee Kumar) के नाम से जाना जाता है. वे एक डायरेक्टर, स्क्रिप्ट राइटर और फिल्म प्रोड्यूसर हैं. अटली अपनी तमिल फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं जिन्होंने बहुत कम उम्र में इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. इन दिनों वे शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं और फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई कि एटली के घर में खुशियों की बौछार आ गई है.
एटली ने किया सिद्धी विनायक मंदिर का दौरा
गौरतलब है कि एटली के घर में साल 2023 की शुरुआत में एक बेटे का स्वागत हुआ है. उनकी वाइफ ने 31 जनवरी को एक बच्चे को जन्म दिया और इसके बाद से ये कपल सातवें आसमान पर है. अब एटली ने फैंस को अपने बच्चे की पहली झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है. हाल ही में एटली ने मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर की अपनी यात्रा की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट बेटे के नाम का खुलासा किया. उन्होंने लिखा, ‘Yes the name is MEER Very happy to be revealing our little angels name #meer #babyboy.’ उन्होंने मीर की एक झलक दिखाते हुए अपने चाहने वालों से प्यार, आशीर्वाद और प्रार्थनाएं मांगी हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Shah rukh khan, South cinema, South cinema News
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 13:17 IST








