रेस्त्रां में सूप पी रही थी महिला, अचानक चिकन की जगह मुंह में आई काली चीज, देखते ही चीखी महिला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंसान की लाइफ में फ़ूड काफी इम्पोर्टेन्ट रोल प्ले करता है. आखिर इसी खाने से इंसान को सारी ताकत और डेली लाइफ की एक्टिविटी की ताकत मिलती है. कोरोना के दौरान सारे रेस्त्रां भी बंद हो गए थे. इसके बाद इन्हें रीओपन इसी शर्त पर किया गया था कि यहां हाइजीन मेंटेन करना होगा. लेकिन लगता है जिस तरह से लोग मास्क पहनना भूल गए हैं उसी तरह से सारी गाइडलाइन्स भी भूल चुके हैं.

चाइनीज सोशल मीडिया Xiao Hong Shu पर एक महिला ने अपने साथ हुई घटना शेयर की. इस महिला ने रेस्त्रां में बैठकर सूप ऑर्डर किया. उसका खाना आ भी गया. लगभग एक घंटे तक अपनी मील एन्जॉय करने के बाद उसने पाया कि सूप में सब्जियों और चिकन के अलावा भी एक चीज डाली गई थी. जब उसने काली सी दिखने वाली चीज को हाथ में उठाया तो उसके होश उड़ गए. उसके सूप में बैटरी गिरी हुई थी.

दो साल की बेटी के साथ गई थी महिला
सोशल मीडिया पर महिला की पहचान कारमेन के नाम से की गई. हालांकि, ये उसका असली नाम नहीं था. उसने बताया कि अपनी दो साल की बेटी और एक दोस्त के साथ वो मलेशिया के Johor Bahru के एक रेस्त्रां में गई थी. उन्होंने वहां लंच ऑर्डर किया. एक घंटे तक खाना खा लेने के बाद जब कारमेन सूप खत्म कर रही थी तो उसे उसके अंदर काले रंग की कोई चीज नजर आई. जब उसने गौर से देखा तो पाया कि वो तो एक बैटरी है.

battery in soup

गनीमत थी कि बैटरी में विस्फोट नहीं हुआ

दिए गए तीन ऑफर
बिना समय गवाए महिला ने तुरंत रेस्त्रां के स्टाफ को आवाज लगाई. उसने कहा कि जब सूप में बैटरी की कम्प्लेन की गई, तो रेस्त्रां वालों ने उसे तीन तरह की सफाई दी. पहले उससे कहा गया कि वो किचन में सूप ले जाकर चेक करते हैं. इसके पहले जब कारमेन ने तस्वीर लेनी चाही तो उसे मना कर दिया गया. हालांकि, किसी तरह कारमेन ने एक तस्वीर क्लिक कर ली. जब उसने दुबारा स्टाफ से पूछा तो उन्होंने बताया कि सूप को फेंक दिया गया है. रेस्त्रां ने सूप पर 50 परसेंट का डिस्काउंट ऑफर किया. लेकिन कारमेन ने इससे इंकार कर दिया. कारमेन के मुताबिक, ऐसी स्थिति में खाने का मूड किसका करेगा. आखिर में रेस्त्रां ने उसका पूरा बिल माफ़ किया और अगले सात दिन में अगर कारमेन को कुछ होता है तो उसका मेडिकल बिल चुकाने का वादा किया. कारमेन ने आगे बताया कि रेस्त्रां से निकलते ही उसने अपनी बेटी का मेडिकल टेस्ट करवाया क्यूंकि उसने भी सूप टेस्ट किया था. ऐसी लापरवाही में किसी की जान भी जा सकती है. इस वजह से कारमेन ने लोगों को अपने खाने को शुरू करने से पहले चेक कर लेने की अपील की.

Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, OMG, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें