
सोशल मीडिया पर कई तरह के मजेदार वीडियोज वायरल होते रहते हैं. इन्हें देखने के बाद आओ अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं. हाल ही में एक महिला का वीडियो लोगों को काफी हंसा रहा है. इस महिला की बातें सुनकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप अपने घर की ही बहन या भाभी को बातें करते देख रहे हैं. इस वीडियो में महिला अंग्रेजी में लिखे दुकान के नाम को पढ़ती नजर आई. उसने नाम इतने प्यार से लिया कि सुनकर आपको भी हंसी आ जाएगी.
वायरल होते वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं. इस वीडियो में एक महिला ने अंग्रेजी में लिखे दुकान का ऐसा नाम पढ़ा कि उसके पति सहित सबकी हंसी निकल गई. सबसे मजेदार बात ये रही कि जब महिला ने खुद भी सही नाम जाना तो वो भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाई. लोग बार-बार ये मजेदार वीडियो देख रहे हैं. अभी तक इसे लाखों बार देखा जा चुका है.
पति ने पूछा नाम
इस वायरल वीडियो में महिला को सड़क के एक तरफ खड़ा देखा जा सकता है. वीडियो में उससे उसका पति रोड के दूसरी तरफ बने एक दुकान का नाम पढ़ने को कहता है. महिला बहुत भोलेपन से दुकान का नाम पढ़ती है. लेकिन इसे सुनने के बाद उसके पति की हंसी छूट जाती है. महिला इतनी भोली है कि तब भी वो वही गलत नाम दोहराती रहती है. लोगों को महिला का यही भोलापन पसंद आ रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 04, 2023, 19:17 IST








