Begusarai News : डेयरी फार्मिंग करना चाहते हैं तो आपके पास है सुनहरा मौका, यह संस्थान मुफ्त में दे रहा है प्रशिक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नीरज कुमार/बेगूसराय : बिहार में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार के साथ-साथ सहकारी संस्था भी काम कर रही हैं. किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अब बेगूसराय के पशुपालकों को डेयरी फार्मिंग का गुर सिखाया जाएगा. आपको बता दें कि अब जिले के यूको आरसेटी में केंद्रीय पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री गिरिराज की पहल के बाद जिले के 35 पशुपालकों को डेयरी व पशु प्रबंधन का प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम तैयार कर लिया है.

प्रशिक्षण की व्यवस्था पीपीपी मोड के आधार पर तय की गई है. वहीं यूको आरसेटी प्रबंधन का कहना है जितने भी व्यक्ति फॉर्म भरेंगे, सभी को बारी-बारी से डेयरी फार्मिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा. मई माह में 35 लोगों को ही प्रशिक्षण देने का कार्य योजना तैयार की गई है.

10 मई से ट्रेनिंग की होगी शुरूआत
बेगूसराय में संचालित यूको आरसेटी के वरीय संकाय की अधिकारी ममता कुमारी ने बताया कि जिले के 35 युवाओं को डेयरी फार्मिंग और पशुपालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस प्रशिक्षण में बेहतर तरीके से पशुपालन करना, वर्मी कंपोस्ट तैयार करना, नस्लों की पहचान के अलावा रखरखाव, आहार और पशु रोग से बचाव की जानकारी दी जाएगी.

गोपालन से कैसे बेहतर कमाई कर सकते हैं इसके प्रबंधन की भी जानकारी युवाओं को दी जाएगी. इस प्रशिक्षण का लाभ लेने के लिए महिला या पुरुष फॉर्म भर सकते हैं. 10 मई से पहले बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा. वहीं जो आवेदक बच जाएंगे उन्हें जून में प्रशिक्षण मुहैया कराया जाएगा.

हिन्दी पढ़ना -लिखना आए तो ले सकते हैं प्रशिक्षण
यूको आरसेटी की अधिकारी ममता ने बताया कि यहां प्रशिक्षण लेने के लिए आने वाले युवाओं के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, जॉब कार्ड या फिर आर्थिक जनगणना सूची, पासपोर्ट साइज दो फोटो और बैंक पासबुक होना चाहिए. शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो युवाओं को हिंदी पढ़ना-लिखना आना चाहिए.

वहीं एक महीने के कोर्स वाले प्रशिक्षण के लिए इंटर पास होना अनिवार्य है. बेगूसराय स्थित यूको आरसेअी पहुंचना भी बेहद आसान है. जिला मुख्यालय से महज दो किलोमीटर दूर बेगूसराय से रोसड़ा जाने वाली रोड़ में यूको आरसेटी कार्यालय स्थित है. ऑफिस सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहता है.

Tags: Begusarai news, Bihar News, Farming

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें