
मुंबई. The Kerala Story Movie Box Office Collection: ‘द केरल स्टोरी’ को ऑडियंस से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में लगातार उछाल देखा जा रहा है. फिल्म 5 मई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है. फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी हुई रही है. कई राजनीतिक पार्टियां इसका विरोध कर रही हैं, तो कुछ इसका सपोर्ट कर रही हैं. विवादों में घिरे रहने की वजह से फिल्मों के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. इसी का नतीजा है कि फिल्म को ऑडियंस से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और फिल्म एक अच्छे कलेक्शन की तरफ बढ़ रही है.
‘द केरल स्टोरी’ ने तीसरे दिन का कलेक्शन अपने ओपनिंग डे से दोगुना ज्यादा किया है. हालांकि तमिलनाडु और कई अन्य राज्यों में फिल्म की स्क्रीनिंग को कैंसिल कर दिया गया. वहीं, मध्य प्रदेश में फिल्म की टैक्स फ्री स्क्रीनिंग हो रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 8.03 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. दूसरे दिन 11.22 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ था.
‘द केरल स्टोरी’ ने तीसरे दिन यानी रविवार को 16 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. फिल्म ने 3 दिन में 35.25 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. फिल्म के लिए पहला वीकेंड सफल माना जा रहा है. आईपीएल 2023 होने और हॉलीवुड फिल्म ‘गार्जियन ऑफ गैलेक्सी वॉल्यूम 3’ का ‘द केरल स्टोरी’ पर कोई खास फर्क नहीं दिख रहा है.
‘द केरल स्टोरी’ 40 करोड़ रुपए के बजट में बनी है. फिल्म को सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया है और इसमें लीड किरदार अदा शर्मा ने निभाया है. फिल्म में योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इदानी भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म एक भोली भाली हिंदू लड़की की कहानी है, जिसे इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर किया जाता है. बाद में उसे आईएसआईएस आतंकवादी संगठन में भेज दिया जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Adah Sharma
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 12:35 IST








