नई दिल्ली. करीब 38 साल पहले फिल्म ‘नसीब अपना अपना’ (Naseeb Apna Apna) रिलीज हुई थी. 1986 के समय यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी. लेकिन फिल्म की कहानी सभी के दिल को छू गई थी. इस फिल्म में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor), फराह नाज (Farah Naaz) के साथ राधिका सरथकुमार (Radhika Sarathkumar) ने भी लीड रोल प्ले किया था. ‘नसीब अपना अपना’ फिल्म से राधिका लाइम लाइट आई थी.
‘नसीब अपना अपना’ फिल्म से उनकी किस्तम खुल गई थी. फिल्म में उनके लुक को देख कर हर कोई अवाक रह गया था. हालांकि पूरी फिल्म राधिका के लुक के इर्द गिर्द लिखी गई थी. इस फिल्म में राधिका ने चंदू का किरदार बहुत बखूबी निभाया था. उनकी फिल्मों के डायलॉग आज भी फैंस के जुबां पर रहते हैं. इस फिल्म एक गाना ‘भला है बुरा है जैसा भी है मेरा पति मेरा देवता है’ (Bhala Hai Bura Hai Jaisa Bhi Hai) आज भी दर्शकों को बेहद पसंद है.
अगर आपने ‘नसीब अपना अपना’ फिल्म देखी होगी तो आपको चंदू का लुक जरूर याद होगा. इस लुक में उनकी गोल घूमी हुई चोटी जरूर याद होगा. इसके साथ ही चंदू का बोलना और उसका ड्रेसिंग से बेहद अजीब था. हालांकि अब चंदू उर्फ राधिका एकदम बदल चुकी हैं.

राधिका सरथकुमार को लोग भले ही ‘नसीब अपना-अपना’ फिल्म के लिए जानते हैं, लेकिन उन्होंने इस फिल्म के अलावा कई भी कई हिट फिल्में दी थीं. ‘पराया’, ‘असली नकली,’ ‘आज का अर्जुन’, ‘लाल बादशाह’, ‘जींस’, ‘रंगा’, ‘मारी’, ‘सिंघम 3’ और ‘जेल’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं. बता दें कि राधिका बॉलीवुड के साथ ही साथ साउथ इंडस्ट्री में भी खूब पसंद की जाती हैं.
जानिए क्यों गई जेल
राधिका ने 4 फरवरी 2001 को अभिनेता सरथकुमार से शादी की थी. राधिका अब एक बेटी रेयान हार्डी और बेटा राहुल सरथकुमार की मां है. इसके साथ ही 69 साल की हो चुकीं राधिका नानी भी बन चुकी हैं. उनकी बेटी की शादी क्रिकेटर अभिमन्यु मिथुन से हुई है. बता दें कि साल 2014 में राधिका ने काफी निगेटिव सुर्खियां बटोरी थीं. ये बातें तब हुई जब उन पर चेक बाउंस का आरोप लगा था. उनकी कंपनी मैजिक फ्रेम्स ने रेडियंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड से कुछ पैसे लिए थे. जिसे उन्होंने चेक के जरिए लौटाए थे. 2017 में जो चेक दिए थे वे बाउंस हो गए थे. जिसके बाद उन पर करोड़ों का उधार लेने का आरोप लगा था. इस मामल में स्पेशल कोर्ट ने राधिका और राधिका के साथ उनके पति को एक साल कैद की सजा सुनाई थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Entertainment news., Entertainment Special, Rishi kapoor
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 11:03 IST








