
Divorce Plunging From 70 Feet: आपने आजकल एक नए ट्रेंड के बारे में देखा और सुना होगा. धीरे-धीरे ये विदेशों से अपने देश में भी आ रहा है और ये ट्रेंड है शादी की तरह तलाक को भी सेलिब्रेट करने का. लोग एक रिश्ते से बाहर निकलने के बाद दुख नहीं बल्कि खुशियां मनाते हैं. कुछ ऐसा ही करने के लिए एक शख्स गया था, जब उसके साथ ऐसा हादसा हुआ कि वो ज़िंदगी भर इस घटना को भूल नहीं पाएगा.
22 साल के राफेल नाम के शख्स ने अपनी पत्नी से तलाक लेने के बाद इसे सेलिब्रेट करने के लिए ब्यूटी स्पॉट नाम की जगह को चुना. यहां उसने अपनी ज़िंदगी को नई उड़ान देने के लिए बंजी जंपिंग का खतरनाक खेल चुना. हालांकि उसे नहीं पता था कि ये एक फैसला उसकी ज़िंदगी पर कितना भारी पड़ने वाला है.
70 फीट से कूदा और टूट गई रस्सी
ब्राज़ील के रहने वाले 22 साल के राफेल दोस सांतोस टोस्टा के साथ ये दर्दनाक हादसा हुआ. उसका तलाक हुआ था, जिसके बाद वो अपनी ज़िंदगी को हर तरह से एंजॉय करना चाहता था. स्थानीय मीडिया के मुताबिक राफेल ने बताया कि वो जिंदगी में आए बदलाव के बाद तरह-तरह की क्रेज़ी चीज़ों को करके खुश होना चाहता था. इसी बीच अपने 22वें जन्मदिन पर वो बंजी जंपिंग के लिए गया था. 70 फीट की ऊंचाई से नीचे कूदने के बाद उसकी रस्सी टूट गई और सीधा समंदर में जाकर गिर गया.
एक झटके में बदल गई ज़िंदगी …
इस हादसे में उनके गर्दन और रीढ़ की हड्डी में चोट आई है. उसकी कमर, चेहरे और शरीर में अलग-अलग जगहों पर खरोंच आई है. राफेल का कहना है कि उसकी मां ने उसे वहां जाने के लिए मना किया था, फिर वो नहीं माना. हादसे के बाद उसकी ज़िंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी. हादसे को तीन महीने बीतने के बाद भी उनका ट्रीटमेंट जारी है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 11:07 IST








