पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान के बीच आतंकवाद को लेकर हुई बड़ी डील

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


इस्लामाबाद. पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान आतंकवाद का मुकाबला करने और विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं. विदेश कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी. उसने एक बयान में कहा कि शनिवार को इस्लामाबाद में आयोजित पांचवीं चीन-पाकिस्तान-अफगानिस्तान त्रिपक्षीय विदेश मंत्रियों की वार्ता में तीनों देशों के विदेश मंत्रियों ने भाग लिया.

बयान में कहा गया है, ‘‘तीनों पक्ष त्रिपक्षीय ढांचे के तहत राजनीतिक जुड़ाव, आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग और व्यापार, निवेश और संपर्क (कनेक्टिविटी) बढ़ाने पर सहमत हुए.’’ त्रिपक्षीय वार्ता के बारे में कोई विस्तृत विवरण नहीं दिया गया है. बैठक के लिए अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी को संयुक्त राष्ट्र द्वारा विशेष रूप से पाकिस्तान की यात्रा करने की अनुमति दी गई थी.

चीनी विदेश मंत्री छिन कांग ने त्रिपक्षीय बैठक में भाग लेने के लिए गोवा से उड़ान भरी थी, जहां उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में भाग लिया था.

मुत्तकी ने रविवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी से मुलाकात की और प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की. शांति और सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए समन्वय बढ़ाने और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया.

मुत्तकी ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर से भी मुलाकात की और दोनों ने आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की. सेना की मीडिया इकाई ने एक बयान में यह जानकारी दी.

Tags: Afghanistan, China, Pakistan, Terrorism

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें