बिहार के सबसे बड़े जेल में पुलिस टीम की छापेमारी, 7 मोबाइल फोन, चाकू समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना. बिहार के सबसे बड़े जेल में जब पटना एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की छापेमारी तब चौंकाने वाला खुलासा हुआ. इस छापेमारी में एक साथ 7 मोबाइल फोन, चाकू समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले. बिहार के बेउर जेल के अंदर से मिल रही शिकायतों के आधार पर पटना पुलिस की विशेष टीम ने छुट्टी के दिन रविवार को जेल में बड़े पैमाने पर छापेमारी की. छापेमारी का नेतृत्व खुद पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने किया. उनके साथ एसडीएम सदर एसपी फुलवारी थानाध्यक्ष समेत एक दर्जन दारोगा और 116 कॉन्स्टेबल की टीम शामिल थी.

छापेमारी सुबह 11 बजे शुरू हुई जो तकरीबन 4 घंटे तक चलीं. छापेमारी के दौरान जेल के अंदर से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद होने लगी. इसमें दूध के पैकेट में 4 मोबाइल एक साथ मिले जो कचरे के डब्बे में रखे हुए थे. इसको वॉर्ड नंबर 3/11 और 3/10 के बीच में रखा हुआ था. 3 मोबाइल सर्च के दौरान दीवार के पास छिपाए हुए मिले. एसएसपी राजीव मिश्रा के निर्देश पर अज्ञात के खिलाफ बेउर थाने में केस दर्ज कराया गया है. उधर जेल अधीक्षक ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी चीफ रेड वॉर्डन इंचार्ज हेड वॉर्डन और वॉर्डन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

दरअसल हाल के दिनों में बिहार के सबसे बड़े जेल के अंदर से कई जिलों में अपराधिक वारदातों अंजाम देने के लिए मोबाइल फोन के उपयोग की बात धड़ल्ले से आ रही थी. लिहाजा पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंच गई तो मोबाइल के अलावा चार्जर डाटा केबल हीटर चाकू समेत कई आपत्तिजनक चीजें मिलीं. पटना पुलिस की इस कार्रवाई से जेल के अंदर खलबली मची हुई है.

आपके शहर से (पटना)

हालांकि बेउर जेल प्रशासन समय-समय पर जेल के अंदर छापेमारी करता रहता है लिहाजा जेल के अंदर किसी का जी के पास कोई मोबाइल नहीं मिला लेकिन जेल के बाहर सेल के बाहर मोबाइल फोन समेत कई चीजें मिलने से कई सवाल खड़ा होना लाजमी है.

Tags: PATNA NEWS, Patna Police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें