
परमजीत कुमार/देवघर. जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आज सपरिवार देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ की की पूजा-अर्चना की. मनोज सिन्हा विशेष विमान से देवघर हवाई अड्डे पर उतरे जिसके बाद से सीधा देवघर परिसदन पहुंचे. जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. जिसके बाद वह परिवार के साथ बाबा मंदिर पहुंचे. जहां भारी सुरक्षा इंतज़ाम के बीच अपनी पत्नी, बेटे और बहू समेत परिवार के अन्य लोगों के साथ पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना की. मनोज सिन्हा के पुश्तैनी पंडा ललन मिश्रा ने उन्हें विधिवत संकल्प कराया. उसके बाद पांच वैदिकों ने पोडशोपचार विधि से उन्हें बाबा भोले की विधिवत पूजा अर्चना कराया.
इससे पहले बाबा मंदिर में जिला अधिकारी मंजूनाथ भजंत्री और एसडीएम दीपांकर चौधरी ने पुष्प गुच्छ और मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया. पूजा अर्चना के बाद मनोज सिन्हा देवघर से सीधा भागलपुर के लिए रवाना हुए. जम्मू कश्मीर के एलजी सोमवार के दिन दोबारा देवघर पहुंचेंगे और फिर शाम 4:30 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.
पहली बार पहुंचे देवघर
मनोज सिन्हा जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल बनने के बाद पहली बार देवघर पहुंचे थे . वे विशेष विमान से 11.30 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचे. जहां सडक मार्ग से वे सीधे देवघर के सर्किट हाउस पहुंचे. वहां कुछ देर आराम करने के बाद करीब 12:30 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे. जहां तीर्थपुरोहितों ने उनका स्वागत किया. उसके बाद सीधे गर्भगृह में पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की. सुरक्षा को देखते हुए दोपहर 11:30 बजे से 1 बजे तक आम लोगों का प्रवेश मंदिर में वर्जित था.
देवघर से भागलपुर के लिए रवाना हुए रवाना
मिली जानकारी के अनुसार उपराज्यपाल मनोज सिन्हा देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर मे पूजा अर्चना करने के बाद सीधे भागलपुर के लिए रवाना हुए. वहा वें किसी निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. उसके बाद सोमवार को देवघर एयरपोर्ट से सीधे जम्मू कश्मीर रवाना होंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Deoghar news, Jharkhand news
FIRST PUBLISHED : May 07, 2023, 20:19 IST








