
RR vs SRH Live score इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से हो रहा है. राजस्थान की टीम जयपुर के घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलने उतरी है. राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, मार्को यानसेन, विवरांत शर्मा, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन.
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान,विकेटकीपर), जो रूट, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, मुरुगन अश्विन, संदीप शर्मा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल.
इस सीजन में दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होने जा रहा है. पहले मुकाबले में राजस्थान की टीम ने हैदराबाद के खिलाफ 72 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी. अब दूसरी टक्कर में हैदराबाद की टीम हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अब तक खेले 10 मुकाबलों में 5 में जीत हासिल की है. इस वक्त अंक तालिका में संजू की टीम चौथे नंबर पर है. 9 मैच खेलने के बाद हैदराबाद की टीम को अब तक सिर्फ 3 में जीत मिली है और वो सबसे नीचे 10वें पायदान पर काबिज है.
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग XI:
जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, जेसन होल्डर, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग XI:
अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, हैरी ब्रूक, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद, मार्को यानसन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, कार्तिक त्यागी








