तलाक के बाद Naga Chaitanya को हुआ ये अहसास, एक्स वाइफ के लिए बोले- ‘बहुत प्यारी हैं Samantha, सभी खुशियों..’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Naga chaitanya Samantha: नागा चैतन्य (Naga chaitanya) और सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) का आधिकारिक तौर पर तलाक हो चुका है. दोनों अपनी- अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ चुके हैं और अपने काम पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. हालांकि, दोनों अलग होने के बाद भी अपने बिखरे रिश्ते को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. फिलहाल नागा चैतन्य अपनी अपकमिंग फिल्म कस्टडी के प्रमोशन में बिजी हैं, जो 12 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं. अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपनी एक्स वाइफ की दिल खोलकर तारीफ की है.

01

जी हां, सुनने में ये आप और हमारे लिए शॉकिंग लग सकता है कि तलाक के बाद भी चैतन्य अपनी एक्स वाइफ की तारीफ करते हैं. भले ही सामंथा के दिल में उनके लिए नफरत भरी हो लेकिन चाय अभी भी अपनी पूर्व पत्नी के लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर रखते हैं. हाल ही में कस्टडी अभिनेता ने एक इंटरव्यू में अपनी पूर्व पत्नी की प्रशंसा की और उन्हें ‘प्यारी इंसान’ बताया.

02

अपनी एक्स वाइफ को लेकर नागा चैतन्य कहते हैं, ‘सामंथा एक प्यारी इंसान हैं (Samantha is a lovely person) और सभी खुशियों की हकदार हैं. मुझे बुरा फील होता जब मीडिया अनुमान लगाता है तब चीजें हमारे बीच अजीब होने लगती हैं. जनता की नज़र में आपसी सम्मान छीन लिया जाता है. यही मुझे बुरा लगता है.’

03

सामंथा और चैतन्य 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे. इससे पहले कपल ने लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट भी किया. लेकिन शादी के चार साल बाद 2 अक्टूबर 2021 में इस कपल ने अलग होने की घोषणा की. यह खबर सुन हर कोई सन्न रह गया था क्योंकि ये दोनों साउथ के सबसे अच्छे कपल्स में से एक थे.

04

लेकिन सोचने वाली बात ये है कि नागा चैतन्य के दिल में अब भी सामंथा के लिए प्यार है जबकि उनकी एक्स वाइफ उनसे बेहद नफरत करती हैं. पिछले साल, सामंथा ने कॉफी विद करण 7 में करण जौहर के साथ अपने तलाक के बारे में भी बात की थी जब उन्होंने खुलासा किया था कि उनका तलाक सौहार्दपूर्ण नहीं था. ये बहुत टफ डिसीजन था लेकिन यह अब अच्छा है. यह ठीक है और मैं पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हूं अभी तक. सामंथा ने ये भी कहा था कि अगर उन्हें नागा चैतन्य के साथ किसी रूम में अकेले छोड़ दिया जाए तो वहां से नुकीली चीज को दूर रखना होगा. जबकि सामंथा को लेकर नागा चैतन्य ने एक बातचीत में कहा था वे जब कभी अगर अपनी पूर्व पत्नी से मिले तो वे उन्हें प्यार से हग करेंगे.

05

इन दोनों के काम के मोर्चे पर बात करें तो नागा चैतन्य कस्टडी की रिलीज़ के लिए तैयार हैं जिसमें वे एक पुलिस अफसर की भूमिका निभाते नजर आएंगे. वहीं दूसरी ओर, सामंथा को आखिरी बार शाकुंतलम में देखा गया था और अगली बार वे विजय देवरकोंडा के साथ कुशी में दिखाई देंगी. उनकी पाइपलाइन में वरुण धवन के साथ सिटाडेल इंडिया भी है जिसकी शूटिंग जारी है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें