DC से हुई बड़ी चूक, 5 मुकाबले हारने के बाद आई मैच विनर खिलाड़ी की याद, मौका दिया तो मचाया कोहराम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

दिल्ली कैपिटल्स के बैटर ने खेली मैच जिताऊ पारी
आईपीएल में जड़ चुका अब तक 2 फिफ्टी

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 का 50वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. जिसमें दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज की. कैपिटल्स ने आखिरकार वापसी कर ली. उन्हें शुरुआती 5 मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था. उन्होंने प्लेऑफ में भी जगह बनाने की उम्मीदों को कायम रखा है. दिल्ली के एक मैच विनर खिलाड़ी ने आरसीबी के खिलाफ मैच जीतने में दिल्ली की मदद की.

हम बात कर रहे फिलिप सॉल्ट के बारे में. फिलिप सॉल्ट ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेली और मैच जिताया. शुरुआत के 5 मुकाबलों में उन्हें डीसी ने मौका नहीं दिया था. वह बेंच पर बैठा करते थे. पृथ्वी शॉ के बाहर होने के बाद उन्हें टीम में ओपनिंग करने का मौका मिला और वह अब दिल्ली के लिए मैच विनर खिलाड़ी बनकर उभरे हैं.

भारत के 5 दिग्गज रेसलर, जिन्होंने WWE के मंच पर देश का सिर किया ऊंचा, एक तो हैं महादेव का भक्त

5 मैच में बनाए 151 रन
फिलिप सॉल्ट अपने होम ग्राउंड दिल्ली में बेहतरीन बैटिंग करते हैं. उन्होंने अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक 3 मैच में 151 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट भी इस दौरान शानदार रहा था. 3 मुकाबलों में उनकी 2 फिफ्टी भी शामिल है. वहीं दूसरे ग्राउंड पर सॉल्ट का बल्ला खामोश हो जाता है. दिल्ली से बाहर वह 2 मैचों में गोल्डन डक पर आउट हुए हैं.

‘रोहित अपना नाम No Hit Man रख लें, मैं उन्हें प्लेइंग XI में भी ना रखूं’ MI के कप्तान पर भड़के पूर्व क्रिकेटर

सनराइजर्स के खिलाफ भी जड़ी थी फिफ्टी
फिलिप सॉल्ट ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ ही नहीं बल्कि हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल के 40वें मैच में भी शानदार फिफ्टी जड़ी थी. उन्होंने ओपनिंग करते हुए 35 गेंदों में 59 रन ठोके थे. इस मैच में मिचेल मार्श ने भी बेहतरीन 63 रन जड़े थे. हालांकि, वह 9 रन से यह मुकाबला हार गए थे.

Tags: David warner, Delhi Capitals, Royal Challengers Bangalore

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें