दो सप्ताह के अंदर पेट की चर्बी को गलाना शुरू कर देगा यह जूस, गर्मी के साथ मोटापे पर भी वार, पीने का ये है सही तरीका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

खीरे के बीज शरीर से अतिरिक्त पानी और हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालने में बहुत मददगार साबित होते हैं.
खीरा शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है.

Cucumber for Weight Loss: गर्मी आते ही लोग खीरा का सेवन ज्यादा करना शुरू कर देते हैं. आमतौर पर लोग खीरा सलाद के रूप में खाते हैं यानी लंच या डिनर के साथ थोड़ा खीरा खा लिया, लेकिन यदि आप खीरे को सही तरह से खाएं तो यह कुछ ही दिनों में मोटापा कम हो सकता है. खीरा कई गुणों से भरपूर होता है. इसमें मौजूद पर्याप्त पानी गर्मी में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है. खीरा फैट और कार्बोहाइड्रेट वाली डाइट के पूर्ण विकल्प बन सकता है. खीरा में इतनी कम कैलोरी होती है कि इसका कोई असर नहीं होता. फैट भी न के बराबर होता है. लेकिन विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन के और हाई फॉलेट से भरा होता है. पर्याप्त मात्रा में फॉलेट होने के कारण यह अन्य पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर देता है. इसलिए अगर खीरा का उचित तरीक से सेवन किया जाए तो यह बहुत जल्दी वजन को कम कर सकता है.

टीओआई के मुताबिक, अगर सही तरीके से खीरे का सेवन किया जाए तो 15 दिनों के अंदर वजन को 7 किलो तक कम किया जा सकता है. खीरा पेट की चर्बी को बहुत शीघ्रता से कम कर देता है. रिपोर्ट के मुताबिक प्रोटीन के साथ-साथ खीरा का सेवन करना वेट को बहुत जल्दी कम कर देगा. यानी पर्याप्त प्रोटीन डाइट के साथ ही पर्याप्त खीरे का सेवन करने पर वजन कम होगा.

इस तरह वजन कम करता है खीरा

1. कोलेस्ट्रॉल और शुगर को करता है कंट्रोल-डॉक्टर एनडीटीवी के मुताबिक खीरा में 95 प्रतिशत पानी होता है, इसलिए यह बॉडी के टॉक्सिन को बाहर निकालने में भी मददगार है. खीरा शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है. खीरे में इथेनॉल होता है जो ब्लड ग्लूकोज को कम करता है. चूंकि पेट की चर्बी का सीधा संबंध ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल से है, इसलिए इन दोनों के घटने से पेट की चर्बी भी घट जाती है.

2.ब्लॉटिंग को करेगा दूर-पेट के उपर चर्बी जमा हो जाने के कारण पेट में हमेश गैस और ब्लॉटिंग की समस्या परेशान करती है. खीरा शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकाल देता है. खीरे के बीज शरीर से अतिरिक्त पानी और हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालने में बहुत मददगार साबित होते हैं. खीरा के बीज पेट में ब्लॉटिंग की समस्या का अंत करते हैं और पेट में मसल्स को रिलेक्स करता है.

3. कॉन्स्टिपेशन में रामबाण-पेट में अल्सर भी ब्लॉटिंग का कारण बनता है. जब आपका डायजेस्टिव सिस्टम खराब रहेगा तो आपके शरीर में अतिरिक्त चर्बी की भरमार हो जाएगी. खीरा में पर्याप्त मात्रा में फाइबर और पानी होता है जो कॉन्स्टिपेशन को दूर करता है. इससे पेट की चर्बी कम करेगा.

इसे भी पढ़ें-शुगर के मरीजों के लिए ताजा अंजीर है फायदेमंद या ड्राई, किस तरह खाने से मिलता है ज्यादा फायदा, जानें सबकुछ

Tags: Health, Health tips, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें