बिहार में बागेश्वर बाबा पर घमासान! ‘कौन है बाबा, हम जानते ही नहीं…’ परिवाद हुआ दर्ज तो पप्पू यादव ने दिया जवाब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिपोर्ट- प्रियांक सौरभ 

मुजफ्फरपुर. बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री को लेकर जाप प्रमुख पप्पू यादव (Pappu Yadav) और जगदानंद सिंह (Jagadanand Singh) विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद  मुजफ्फरपुर के सीजेएम (CJM) कोर्ट में उनके और जगदानंद सिंह के खिलाफ परिवाद दायर हो गया है. वहीं केस दर्ज होने के बाद ज़ब मीडिया ने पप्पू यादव से इस मामले पर पर सवाल पूछा तो पप्पू यादव ने सीधे कहा – हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार. मुजफ्फरपुर के SKMCH में अग्निकांड पीड़िता मरीजों से मिलने पहुंचे जाप प्रमुख पप्पू यादव ने कहा कि बागेश्वर धाम वाले बाबा कौन है, हम तो इन्हे जानते भी नहीं. हम सिर्फ रामकृष्ण परमहंस, विवेकानंद जैसे अध्यात्मिक गुरु को मानते हैं.

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई बाबा हुए, वो सब किसी ना किसी मामले में फंसते चले गए, उनके सामने नेता सब नाचता था, आज उनकी हालत क्या है. मैंने से शुरू से कहा आशाराम और राम रहीम जैसे बाबाओ को फांसी दे देना चाहिए. वहीं जाप प्रमुख पप्पू यादव ने कहा कि बागेश्वर धाम वाले बाबा के प्रवचन शुरू होने पर हजारों कन्याएं जलबोझी करेगी, उसमे सिर्फ गरीब और पिछड़े परिवार की बेटी बहू शामिल होती है, उसमे किसी डीएम की बेटी, या किसी नेता की पत्नी या बड़े अफसरों की बेटी पत्नी क्यों नहीं जाती ?

Dhirendra Shastri News: बागेश्वर बाबा पर बोलकर बुरे फंसे बिहार के 2 बड़े नेता, CJM कोर्ट में दर्ज हो गया परिवाद

आपको बता दें कि आगामी 12 मई को बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पटना आ रहे हैं, 13 मई से 17 मई तक पटना के नौबतपुर में उनका प्रवचन होना है, लेकिन उनके आगमन को लेकर लगातर सियासत गरमाई हुई है. राजद नेता लगातार उनको लेकर विवादित बयानबाजी करने में लगे हैं, वहीं जाप प्रमुख पप्पू यादव ने भी उनको लेकर टिप्पणी की थी, जिसको लेकर मुजफ्फरपुर CJM कोर्ट में अधिवक्ता अनिल सिंह ने उनके खिलाफ परिवाद दायर किया था, मामले को लेकर अगली सुनवाई 16 मई को होने वाली है.

Tags: Bihar News, Muzaffarpur news, Pappu Yadav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें