रिपोर्ट- रुपेश भगत
गुमला. झारखंड में एक विवाहिता द्वारा खुदकुशी का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. महज मायके जाने से रोकने से पत्नी पति से इस कदर नाराज हो गई कि उसने जान देकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली. घटना गुमला जिला की है. दरअसल जिले के सिसई थाना क्षेत्र के बरगांव बोड़ेया टोली निवासी संदीप तिर्की की 19 वर्षीय पत्नी वीणा बाड़ा ने अपने घर में ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.
जिस समय वह आत्महत्या की उस समय उसकी बेटी सिमरन के अलावा घर में कोई नहीं था. पति संदीप नदी की तरफ से मछली पकड़कर घर आया तो देखा कि घर के नल के पास वीणा का कपड़ा रखा हुआ है और बच्ची वहीं खेल रही है. घर की खिड़की और दरवाजा अंदर से बंद था. संदीप के आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खोलने पर उसे कुछ शक हुआ, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखा वीणा फंदे से लटकी हुई है और उसकी मौत हो चुकी थी.
आपके शहर से (गुमला)

PHOTOS: गठीले बदन वाला यह है झारखंड पुलिस का गबरू जवान, अब कनाडा में रोशन करेगा नाम!

IAS Chhavi Ranjan : वह IAS जिस पर है सेना की जमीन बेचने का आरोप, UPSC में थी 125वीं रैंक

Agriculture News : मायके से सीखकर आई महिला ससुराल में कर रही गेंदा की खेती, जानें कितना हो रहा मुनाफा

झारखंड में नाबालिग से हैवानियत, घर में घुसकर रेप की कोशिश, विरोध करने पर मारा चाकू

Jamshedpur News : जमशेदपुर में आपको एक छत के नीचे मिलेगा पूरे बंगाल का स्वाद और ऐतिहासिक कलाकृति

Gold Silver Price in Ranchi Today: सोने में आई जबरदस्त उछाल, चांदी भी चमकी, जानें ताजा रेट

पति से हुई अनबन तो गुस्साई पत्नी ने कर दी हत्या, थाने जाकर बोली- साहब मैंने उसे मार डाला

पीपल के पेड़ के नीचे मिली 500 ग्राम की चांदी की मूर्ति, 35 साल बाद दूसरी बार हुई घटना

Sahibganj Crime News : रुबिका पहाड़िन पार्ट-2 हत्याकांड की जांच जारी, नहीं हो सका शव के टुकड़े का पोस्टमॉर्टम, जानिए कारण

जयमाला के बाद स्टेज पर आ धमका प्रेमी, दुल्हन की भरी मांग; देखता रह गया बेचारा दूल्हा

Ranchi News: नगर आयुक्त ने दिया सख्त निर्देश ! खुली नालियां मिली तो नपेंगे सुपरवाइजर
सूचना पर सिसई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप और वीणा का प्रेम विवाह था. दोनों की चार साल छह माह की एक पुत्री सिमरन तिर्की है. मृतका के पति संदीप ने बताया कि वीणा दो दिनों से मायके जाने की जिद कर रही थी और मना करने के कारण उसने गुस्से में ऐसा कदम उठा लिया है. पति के मुताबिक एक सप्ताह पहले मृतका अपने ससुराल बरगांव बोडया टोली आई थी और बीते दो-तीन दिनों से मायके जाने की फिर से जिद कर रही थी.
संदीप के मुताबिक डेढ़ वर्ष बाद घर लौटने और बेटी के छोटी होने के कारण संदीप ने उसे मायके जाने नहीं दे रहा था. पुलिस ने इस घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये गुमला भेज दिया है और मामले की विस्तार से जांच कर रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Crime News, Gumla news, Jharkhand news, Suicide
FIRST PUBLISHED : May 07, 2023, 00:08 IST








