चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध छेड़ी मुहिम को एक बड़ी सफलता मिली है. शनिवार को पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के करीबी हरविन्दर सिंह उर्फ जुगनू वालिया को मोहाली से गिरफ्तार किया है.
पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस गौरव यादव ने बताया कि मुलजिम जुगनू वालिया, जिसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और कत्ल, कत्ल की कोशिश, जबरन वसूली आदि जैसे कई आपराधिक मामलों में शामिल है, यूपी पुलिस को कई आपराधिक मामलों में वांछित था, इसकी गिरफ्तारी के लिए यूपी सरकार की तरफ से 1 लाख रुपए का इनाम भी रखा गया था. उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने उसके कब्जे में से .32 बोर की पिस्तौल समेत 6 जिंदा कारतूस, लाखों रुपए की विदेशी करेंसी, एक स्कौडा कार और दो वॉकी टॉकी सैट भी बरामद किये हैं.
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि ठोस जानकारी के आधार पर कार्यवाही करते हुये एजीटीएफ की पुलिस टीमों ने एडीजीपी प्रमोद बाण के नेतृत्व में और एआईजी सन्दीप गोयल की सहायता से स्पेशल ऑपरेशन चला कर मुलजिम जुगनू वालिया को मोहाली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. पुलिस टीमों का नेतृत्व डीएसपी राजन परमिन्दर और डीएसपी रमनदीप सिंह कर रहे थे.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

Kidney Dialysis: डायलिसिस के बाद ठीक हो जाती है किडनी? कितने दिन जिंदा रह पाता है मरीज, एम्स के प्रोफेसर से जानें

बेमौसम बारिश और ठंड से मिलने वाली है निजात? अब झुलसाएगी गर्मी, जानें क्या कह रहा है मौसम विभाग?

ताज महल के साथ लगी थी आगरा की इस रहस्यमय तोप की बोली, भारी इतनी कि लंदन न ले जा सके अंग्रेज

Wrestlers Protest PHOTO: जंतर-मंतर बना छावनी, पहलवानों के चारों ओर बेरिकेडिंग-पुलिस, तस्वीरों में देखें हाल

‘मन की बात’ ने बढ़ाई राष्ट्रीय एकता, 100वें एपिसोड पर जामिया हमदर्द में हुआ कार्यक्रम

एम्स दिल्ली की रिसर्च ने किया साबित, क्लासरूम में बैठकर ही नहीं वर्चुअली भी हो सकती है पढ़ाई बेहतर, पढ़ें रिपोर्ट

सोना खरीदने के ये हैं 5 मूलमंत्र, ज्वैलर नहीं बना पाएगा बेवकूफ, बेधड़क खरीद सकेंगे जितना मर्जी गोल्ड

स्पेशल सेल के हत्थे चढ़े गोगी गैंग के दो गुर्गे, हथियार बरामद, पुलिस पर हमला कर गैंगस्टर को छुड़ाने की थी प्लानिंग

गैंगस्टर टिल्लू हत्याकांड: DG तिहाड़ जेल का बड़ा एक्शन, अफसर समेत 8 स्टाफ सस्पेंड

NEET UG 2023: नीट परीक्षा में हेयरबैंड, टाइट कपड़े, बुर्का पहनने और कृपाण ले जाने की अनुमति है ? देखें मेल-फीमेल ऑफिशियल ड्रेस कोड
एडीजीपी प्रमोद बाण ने कहा कि पुलिस टीमों ने एफआईआर दर्ज करके आगे जांच शुरू कर दी है और इसमें आगे और खुलासे होने की उम्मीद है. गौरतलब है कि इस संबंध में हथियार एक्ट की धारा 25 (7,8) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120-बी के अधीन पुलिस स्टेशन स्टेट क्राइम पंजाब, एसएएस नगर में एफआईआर नं. 3 तारीख 6 मई 2023 को दर्ज की गई है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Punjab news, Punjab Police
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 22:02 IST








