24 गेंद पर कूट डाले 87 रन, निशाने पर था IPL का सबसे खूंखार खिलाड़ी, बाल-बाल बच गया बड़ा रिकॉर्ड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

चेन्‍नई के बैटर ने पंजाब के गेंदबाजों के खोल दिए थे धागे
महज छह ओवर में टीम का स्‍कोर पहुंचा दिया था 100 रन

नई दिल्‍ली. आईपीएल में अपनी पारी से कोहराम मचाने वाला यह बल्लेबाज था मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना. बात है साल 2014 के आईपीएल के दूसरे क्वालिफायर की. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने 226 रन बोर्ड पर टांग दिए थे. इसमें वीरेंद्र सहवाग के 122 रन भी शामिल थे. अब चेन्नई सुपर किंग्स को मैच जीतने के लिए बनाने थे 227 रन. पहाड़ सरीखे स्कोर को चेज करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही और टीम के टॉप बैटर फाफ डु प्लेसी अपनी पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. तब टीम का स्कोर था एक रन पर एक विकेट.

इसके बाद मैदान पर उतरे मिस्टर आईपीएल. उन्होंने अपने बल्ले से गेंदबाजों की जमकर खबर ली. पावरप्ले खत्म हुआ तो टीम का स्कोर था दो विकेट पर 100 रन. इसमें रैना के बल्ले से निकले थे 87 रन. वह भी महज 24 गेंद में. क्रिस गेल का 30 गेंदों पर शतक मारने का रिकॉर्ड अब खतरे में दिख रहा था. रैना जिस अंदाज में बैटिंग कर रहे थे, उसे देख यह रिकॉर्ड टूटना ज्यादा मुश्किल नहीं लग रहा था. हालांकि, इस बीच कुछ ऐसा हुआ जिसे देख सब हतप्रभ रहे गए.

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने पार्टी की खराब
इस बीच अगली गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जॉर्ज बेली के थ्रो ने तब विकेट उखाड़ दिए जब सुरेश रैना क्रीज के बाहर थे. यानी वह रन आउट हो गए. इस तरह से यह तूफानी पारी तो खत्म हुई ही, क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी बच गया.

सकलैन मुश्‍ताक क्‍यों बने न्‍यूजीलैंड के कोच? दिग्‍गज स्पिनर ने किया खुलासा, कीवियों की डूब गई लुटिया

6 ओवर में 100 रन बनने के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्‍स इस लय को बरकरार नहीं रख सका और 24 रन से मैच हार गई. सुरेश रैना ने अपने आईपीएल करियर में कुल 205 मैच खेले और 5528 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 32 से ज्यादा का रहा और स्ट्राइक रेट 136 से ऊपर. कई मौकों पर चेन्‍नई को अपने हरफनमौला खेल से जीत दिलाने वाले सुरेश रैना को इसी वजह से मिस्टर आईपीएल कहा जाता है.

Tags: Chris gayle, IPL, IPL 2023, Suresh raina

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें