MS Dhoni की श्रीलंका क्रिकेट को सलाह, ‘बेबी मलिंगा’ को बिल्‍कुल ना खिलाएं टेस्‍ट, अन्‍यथा भुगतना होगा खामियाजा!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. श्रीलंका क्रिकेट टीम बीते एक दशक में बेहद खराब दौर से गुजरी है. एक वक्‍त पर विश्‍व कप जीत चुकी यह टीम अब अपने घर पर भी आसानी से हार मान लेती है. ऐसे में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका क्रिकेट को अहम सलाह दी है. धोनी का मानना है कि बेबी मलिंगा के नाम से मशहूर मथीक्षा पथिराना को बिल्‍कुल भी टेस्‍ट क्रिकेट ना खिलाया जाए. आखिर माही क्‍यों इस शानदार बॉलर को टेस्‍ट क्रिकेट से दूर रखना चाहते हैं. पांच दिन के फॉर्मेट वाले इस खेल को चाहने वालों की कमी नहीं हैं. ऐसे में माही मथीक्षा के लिए ऐसी सलाह क्‍यों दे रहे हैं. धोनी ने इसके पीछे की वजह भी विस्‍तार में बताई.

मैच के बाद आधिकारिक प्रसारणकर्ता से बातचीत के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, “जिन लोगों के पास साफ गेंदबाजी एक्‍शन नहीं है उन्‍हें खेलने में बैटर को काफी दिक्‍कत होती है. ये मसला पेस और वेरिएशन का नहीं है बल्कि निरंतरता का है. मैं सुझाव दूंगा कि वो रेड बॉल क्रिकेट ना खेलें. केवल आईसीसी टूर्नामेंट पर ही फोकस करें. वो श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए बड़ी संपत्ति बन सकते हैं. बीते सीजन के दौरान वो कुछ पलते जरूर थे लेकिन इस सीजन वो थोड़े हट्टे-कट्टे होकर आए हैं.”

श्रीलंका के स्‍टार पेसर लसिथ मलिंगा जैसा गेंदबाजी एक्‍शन होने के कारण मथीशा पथिराना को प्‍यार से बेबी मलिंगा भी कहा जाता है. वो अपने सीनियर की तर्ज पर ही शानदार यॉर्कर गेंदबाजी करने की काबिलियत रखता है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्‍होंने अपने चार ओवरों में महज 15 रन देकर तीन विकेट भी निकाले. इ‍तनी किफायती गेंदबाजी के चलते ही मुंबई इंडियंस मुकाबले में निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना पाई.

Tags: Chennai super kings, CSK vs MI, Ms dhoni, Mumbai indians, Sri Lanka Cricket Team

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें