IAS बनना चाहती थीं अक्षय की ये एक्ट्रेस, किस्मत से रखा एक्टिंग में कदम, पहले टीवी अब बॉलीवुड पर कर रही राज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: ‘नागिग’ जैसे हिट शो और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी ताबड़तोड़ सफलता पाने वाली फिल्म में नजर आ चुकी मौनी रॉय (Mouni Roy) को आज कौन नहीं जानता. अपने हर किरदार से उन्होंने दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है. फिर चाहे वह टीवी के किसी शो का हो या फिल्मों में निभाया कोई किरदार. मौनी ने टीवी के चर्चित शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे पॉपुलर शो से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की थी. जबकि सच तो ये है कि वह कभी एक्ट्रेस बनने का सपना ही नहीं देखा करती थीं. तो फिर क्या बनना चाहती थीं मौनी रॉय. आइए जानते हैं.

अयान मुखर्जी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में विलेन का किरदार निभाकर मौनी ने ये साबित कर दिया कि वह अपने हर किरदार में जान फूंक देती हैं. छोटे पर्दे से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाली अदाकारा मौनी रॉय अब इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं. अक्षय कुमार और अपनी गजब के एक्टिंग टैलेंट के लिए पहचाने जाने वाले राजकुमार राव के साथ भी वह फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. अपने फिल्मी सफर की शुरुआत मौनी ने अक्षय कुमार की ऑन स्क्रीन पत्नी बन फिल्म गोल्ड से की थी. सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस अपने बोल्ड लुक से फैंस को अपना दीवाना बनाए रखती हैं. टीवी की तरह ही मौनी फिल्मों में धाक जमाने में कामयाब रही हैं. लेकिन सच तो ये है कि मौनी कभी एक्ट्रेस बनना ही नहीं चाहती थीं.

‘मिर्जापुर 2’ की भाभी माधुरी यादव का छलका दर्द, पूरे 1 साल नहीं मिला काम, अब एक्शन अवतार में आएंगी नजर

एक्ट्रेस नहीं, ये बनने का सपना देखती थी मौनी
मौनी रॉय ने अब तक कई टीवी शोज और फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है. लेकिन उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था. कि उन्होंने कभी एक्‍टर बनने का सपना नहीं देखा, वह तो एक्ट्रेस बनना ही नहीं चाहती थीं. वह बंगाली परिवार से थीं तो गीत संगीत और बाकी एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में शामिल होना बड़ी बात नहीं थी. उनके दिमाग में शुरू से ही आईएएस बनने का सपना था. इसी को देखते हुए वह बड़ी हुईं और यह सपना उनके पापा का भी था लेकिन एक मोमेंट आया और वह एक्सिडेंटली एक्टिंग की और आ गईं. लेकिन अब उन्हें एक्टिंग से बेहद प्‍यार है. वो सिर्फ एक्ट्रेस ही बने रहना चाहती हैं. कभी मौका लगा तो वह अपनी बुक भी लिखना चाहती हैं.

कृष्णा तुलसी बनकर मिली पहचान
अपने हॉट लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ने फ‍िल्‍म गोल्ड से बॉलीवुड में एंट्री की थी. लेकिन एक्टिंग में आना महज किस्मत थी. एक दिन कॉलेज के पास में ही एक ऑडिशन चल रहा था और वह यूहीं चली गईं, सेलेक्ट भी हो गई. लेकिन बाद में पता चलता ही वह ऑडिशन एक्ता कपूर के साल 2006 में आए शो क्‍योंकि सास भी कभी बहू के लिए था. इस सीरियल में उन्‍होंने कृष्‍णा तुलसी का रोल निभाया था. इसके बाद वह कस्‍तूरी, देवों के देव महादेव, नागिन जैसे सीरियल्‍स में नजर आईं. नागिन बनकर तो वह घर-घर पहचान बनाने में कामयाब हो गई थीं.

Tags: Entertainment news., Entertainment Special, Mouni Roy

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें